महिलाएं होना चाहती हैं आत्मनिर्भर, इंदौर की महिलाओं के हाथ में है जिम्मेदारियों का स्टेरिंग

इंदौर। शासकीय ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में ट्रक बस और कार चलाने से लेकर बड़ी गाड़ियों के इंजिन और ड्राइविंग को समझ रही महिलाएं आत्मनिर्भर होना चाहती हैं. ये ऐसी महिलाएं हैं जो अपने चूल्हे चौके की जिम्मेदारी के साथ ड्राइविंग के क्षेत्र में भी आगे बढ़कर खुद के पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं. यही वजह है कि परिवहन विभाग की पहल पर इन महिलाओं को 152 घंटे की ट्रेनिंग के साथ ड्राइविंग और संबंधित फील्ड की तमाम बारीकियां सिखाई जा रही हैं. एक महीने की ट्रेनिंग के बाद इन्हें लाइट मोटर व्हीकल श्रेणी का लाइसेंस प्रदान किया जाता है. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन और इंदौर एआरटीओ अर्चना मिश्रा की मदद से विभिन्न ट्रांसपोर्ट कंपनियों के साथ-साथ गाड़ियों के शोरूम में इन महिलाओं और लड़कियों का प्लेसमेंट भी कराया जाता है. हाल ही में इनमें से 7 युवतियों को मारुति के शोरूम में नियुक्ति मिली है, जबकि दो को होंडा लैंड मार्क में प्लेसमेंट दिया गया है. इसके अलावा 11 अन्य को सब्सिडी पर ऑटो रिक्शा प्रदान किए गए हैं. संस्थान के प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार शर्मा के मुताबिक अब तक यहां 21 जनवरी 2011 के बाद से 160 लड़कियों को स्थाई लाइसेंस प्रदान किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश को रोजगार मिल चुका है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!