महाकालेश्वर मंदिर में अचानक भस्म आरती की परमिशन निरस्त, जानें बड़ी वजह

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के लिए सुबह से लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने परमिशन कराई थी. अचानक शाम को सभी श्रद्धालुओं की परमिशन निरस्त कर दी गई. श्रद्धालुओं को जैसे ही पता चला कि भस्म आरती की परमिशन निरस्त हो गई है, वैसे ही श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच गए और हंगामा करने लगे.

भस्मारती निरस्त होने पर श्रद्धालुओं का हंगामा

महाकालेश्वर मंदिर में 3 दिन पहले ही श्रद्धालुओं को भस्मारती में प्रवेश की अनुमति मिली थी. ऑफलाइन परमिशन लेने के बाद ही श्रद्धालु भस्म आरती में शामिल हो सकते थे. जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने सुबह लाइन में लगकर भस्म आरती की परमिशन कराई. शाम को अचानक उनको मैसेज आया कि भस्म आरती की परमिशन निरस्त कर दी गई है. इसके बाद सभी श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंच गए और हंगामा करने लगे. श्रद्धालुओं का आरोप है कि सुबह से लाइन में लगकर बड़ी मुश्किल से परमिशन कराई थी, वह निरस्त कर दी गई है.

मोहन भागवत का भस्म आरती में शामिल होना वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत कल उज्जैन पहुंचे थे और उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में संघ के पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक चल रही है. वहीं मोहन भागवत का महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होने का कार्यक्रम था. माना जा रहा है कि आज सुबह मोहन भागवत भस्म आरती में शामिल होंगे, सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं की परमिशन निरस्त की गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!