संघ प्रमुख मोहन भागवत के मालवा दौरे का आज तीसरा दिन, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सुबह होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए. मोहन भागवत 4 दिन के दौरे पर उज्जैन आए हुए हैं और उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में मोहन भागवत की संघ के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक जारी है. रविवार को मोहन भागवत ने उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए थे. मोहन भागवत 19 फरवरी से 22 फरवरी तक उज्जैन में है और संघ के पदाधिकारियों के साथ उज्जैन के इस्कॉन मंदिर में बैठक कर रहे है, जिसमें 2025 की रूप रेखा तय की गई है. मोहन भागवत आज आराधना भवन की नई बिल्डिंग का लोकार्पण भी मोहन करेंगे.

मोहन भागवत भस्म आरती में हुए शामिल

मोहन भागवत आज सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में सम्मिलित हुए. भागवत ने गर्भ गृह में जाकर भगवान महाकाल को दूध, दही, शहद, जल अर्पित कर पूजन-अभिषेक किया. इसके बाद सरसंघचालक ने भस्म आरती का लाभ लिया. भस्म आरती के बाद महाकाल प्रबंधक समिति की ओर से मोहन भागवत का नंदीहाल में पंडित-पुजारियों द्वारा मंत्र उपचार किया गया और शॉल-श्रीफल देकर भगवान महाकाल की प्रतिमा भेंट की गई.

भस्म आरती में श्रद्धालुओं की एंट्री निरस्त

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के भस्म आरती में आने के कारण आम श्रद्धालुओं की परमिशन कैंसिल कर दी गई. श्रद्धालुओं ने सुबह से लाइन में लगकर भस्म आरती की परमिशन की बुकिंग करवाई थी. इसके बाद शाम को जैसे ही मोहन भागवत का भस्म आरती में जाने का कार्यक्रम तय हुआ, उसके बाद अचानक सभी श्रद्धालुओं की भस्म आरती एंट्री निरस्त कर दी गई. जिसके कारण कई श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर में हंगामा भी किया. वहीं एक श्रद्धालु ने यह भी आरोप लगाया कि हमें कहा गया है कि आतंकवादी गतिविधियों के चलते सुरक्षा की दृष्टि से भस्म आरती निरस्त कर दी गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!