सीहोर में दर्दनाक हादसा, नाले में कार गिरने से 5 लोगों की मौत

सीहोर। भोपाल-इंदौर हाईवे पर आज सुबह एक कार नाले में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अब तक पुलिस ने चार शव बरामद कर लिए हैं और एक की तलाश जारी है। ये सभी लोग भोपाल के आशिमा मॉल के सामने बने कार शोरूम में काम करते थे। आज इंदौर में कंपनी की एक मीटिंग होनी थी। इसी सिलसिले में सभी लोग कार में सवार होकर मीटिंग के लिए इंदौर निकले थे। तभी सीहोर के जटा खेड़ा के पास इनकी कार हादसे का शिकार होकर पुलिया से नीचे गिर गई और कार में बैठे पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।

हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं और शवों को निकालने का काम शुरू किया गया। फिलहाल चार शव बरामद हो गए हैं। जिनका सीहोर के सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। सभी मृतक जीवन मोटर शोरूम पर काम करते थे। कंपनी के अधिकारी नीरज ने बताया कि, ये सभी पांचों लोग कार में सवार होकर मीटिंग के लिए आज सुबह निकले थे। लेकिन सीहोर में इनकी कार को पीछे से किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई और पांच कर्मचारियों की मौत हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!