केन्द्रीय मंत्री तोमर की मां का निधन, शाम को होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय कृषि ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मां शारदा देवी का 95 वर्षीय की आयु में आज तड़के लगभग 5 बजे दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। हालाँकि  उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी लेकिन अधिक आयु में होने वाली बीमारियों के चलते वे पिछले दिनों सर गंगाराम सहित कुछ अस्पतालों में भर्ती भी रही। आज सुबह उन्होंने श्री तोमर के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ कर गईं हैं। श्रीमती शारदा देवी तोमर का पार्थिव शरीर दोपहर बाद ग्वालियर पहुंचेगा उसके उपरांत मुरार स्थित श्मशान गृह में श्रीमती तोमर की अंत्येष्टि होगी

। अंत्येष्टि में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह सहित अति विशिष्ट जन के भी पहुंचने की संभावना है।

इन नेताओं ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। शिवराज ने ट्वीट कर लिखा ‘माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर की पूज्य माताजी श्रीमती शारदा देवी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि’!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की माताजी श्रीमती शारदा देवी जी के दु:खद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयर्गीय ने श्रीमती शारदा देवी के निधन को दुखद बताते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा ‘श्रद्धांजलि! माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर की पूज्य माताजी श्रीमती शारदा देवी जी के निधन का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मां को खोने के दर्द का मुझे अहसास है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

कौन है नरेन्द्र सिंह तोमर

नरेंद्र सिंह तोमर का जन्म 12 जून 1957 का मध्य प्रदेश में हुआ।

-ग्वालियर जिले के मोरार गांव में मुंशी सिंह तोमर और शारदा देवी तोमर के यहां उनका जन्म हुआ था। -उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

-उनके दोनों के दो बेटे और एक बेटी है।

-मोदी सरकार में वो कृषि और किसान कल्याण मंत्री समेत कई दूसरे विभागों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

-मुरैना से लोकसभा सांसद हैं। 27 मई 2014 को नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट में इस्पात, खान, श्रम और रोजगार के केंद्रीय मंत्री बने।

-2016 में मोदी कैबिनेट फेरबदल हुआ और बीरेंद्र सिंह ने इस्पात मंत्री के रूप में नरेंद्र सिंह तोमर की जगह ली। 

-2019 में दूसरी सरकार में तोमर को ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय के साथ काम किया और उसके बाद कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!