छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री राजेश मूणत हिरासत में, थाने में भाजपाइयों का हंगामा

रायपुर : नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे. उनके दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में जमकर बवाल हो गया. एक निजी होटल में कार्यक्रम के दौरान बाहर में कुछ लोग काला कपड़ा पहनकर खड़े हुए थे. उनकी भाजपाई ने कांग्रेसी समझ कर पिटाई कर दी. बीच बचाव में उतरी पुलिस की तीखी बहस पूर्व मंत्री राजेश मूणत के साथ हो गई. जानकारी के मुताबिक इस बीच मूणत ने सिटी एएसपी तारकेश्वर पटेल को गाली देते हुए कहा कि हम लोग भी 15 साल राज किए हैं. कांग्रेस की तरह गुंडागर्दी नहीं की है. इसके बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री द्वारा पुलिस को गाली देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. मूणत को पुलिस विधानसभा थाने लेकर पहुंची है.

मूणत ने लगाया मारपीट का आरोप, थाने में हंगामा

विधानसभा थाने से मूणत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें पुलिस द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, उसके बाद बड़ी संख्या में भाजपाई विधानसभा थाने पहुंच गए. भाजपाई जमकर हंगामा कर रहे हैं. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है.

थाने में तोड़फोड़ की भी खबर

विधानसभा थाने में बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक थाने में भाजपाइयों द्वारा पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी और मारपीट के विरोध में तोड़फोड़ भी की गई है. वहीं अब भी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विधानसभा थाने की ओर कूच लगातार जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!