मेडिकल पीजी में दो साल के बांड के खिलाफ छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स, सरकार को दी ये चेतावनी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टर्स एक बार फिर बघेल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है. डॉक्टरों का कहना है कि वह बीते एक साल से पीजी कोर्स में दो साल के बॉन्ड का विरोध कर रहे थे. उन्होंने इसके खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के घर के बाह और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया. लेकिन उनकी एक भी मांगे अब तक नहीं मानी गई है. स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद अब तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है. न ही बॉन्ड को लेकर कोई फैसला लिया गया है

जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि हमने अपनी मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी और उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री से हमारी मांग को लेकर चर्चा करेंगे और जल्द इसका समाधान करेंगे. लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया है. जल्दी हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है तो हम दोबारा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे.

गौरव परिहार ने क्या कहा

छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर गौरव परिहार ने बताया कि, हमारी कुछ प्रमुख मांगे थी जिसको लेकर हमने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी. पीजी में जो 2 साल का बॉन्ड है. उसे 1 साल किया जाए , जो मानदेय हमें दिया जा रहा है अगर कंपेयर किया जाए उसे दूसरे राज्यों से तो वह बहुत कम है. छत्तीसगढ़ में हम पिछले 2 साल से कोरोना की लहर के बीच लगातार काम करना पड़ रहा है. हम सेवाएं दे रहे हैं. दूसरे कई राज्य का मानदेय हमसे ज्यादा डॉक्टरों को दिया जा रहा है.

कम मानदेय से परेशान हैं जूनियर डॉक्टर्स

हमें पिछले कई साल से कम मानदेय दिया जा रहा है. इसके अलावा अन्य 2 मांगें भी हमारी हैं. जिसको लेकर हमने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी और स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि हम आपकी मांग मुख्यमंत्री को बताएंगे. उसके बाद भी आज तक उन मांगों को लेकर कोई जवाब नहीं आया है. कल हमने सांसद राहुल गांधी से मुलाकात करने की भी मांग की थी. लेकिन उनसे हमें नहीं मिलने दिया गया. हम चाहते हैं कि हमारी मांगें जल्द से जल्द पूरी हो.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!