एसएसपी की कड़ी कार्यवाही से रेत माफियाओ में मचा हड़कंप

बिलासपुर- सिलसिलेवार हो रहे रेत घाटों में अवैध खुदाई को लेकर छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने ना केवल नाराजगी जताई थी बल्कि सख्त कार्यवाही का भी समस्त जिलों के जिला दंडाधिकारीयों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया था। लगातार कार्यवाही के बावजूद बिलासपुर जिले के कुछ घाटों में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से बेखौफ होकर रेत माफियाओं द्वारा लगातार अवैध खनन की जा रही थी।इसी कड़ी में एसएसपी पारुल माथुर को यह खबर मिली की कुछ रेत माफियाओं की ओर से मंगला स्थित लोखंडी,,तुर्काडीह समेत अन्य घाटों पर अवैध तरीके से खनन का सिलसिला वर्तमान में जारी है। जिसके बाद एसएसपी पारुल माथुर ने पुलिस विभाग से एक टीम का गठन किया वही इसकी जानकारी जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों को भी दी गई और मौके से बुधवार की शाम पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर मंगला स्थित घाट पर छापामार कार्यवाही की और रोड पर खड़ी 10 गाड़ियों पर कार्यवाही की गई इस पूरे कार्यवाही की भनक सायद रेत माफियाओं को लग चुकी थी।
इसलिए घाट खाली पाए गए। वहीं पुलिस ने जो सोचा था उस तरह बड़े पैमाने में पुलिस के हाथ हाइवा या ट्रेक्टर नही लग सके।
सूत्रों की माने तो रेत माफ़ियाओं को इसकी जानकारी पहले से ही लग चुकी थी जिसके कारण रेत घाट पर एक भी गाड़ियाँ नहीं मिल सकी .. रेत माफ़ियाँ जानकारी पाते ही हुए रेत घाट से रफ़ूचक्कर।
हालांकि छोटे मोटे ट्रेक्टर पुलिस के हाथ लगे।जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जायगी,,वहीं इनसे बाकियों के रेत माफियाओं के संबंध में भी पूछताछ कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आगे भी इसी तरह से कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इसके अलावा एक टीम का भी गठन किया जायेगा जिसमे राजस्व,,खनिज एवं पुलिस विभाग शामिल रहेंगे।जो रोजाना हर घाटों का जायजा लेंगे।इस तरह घाट में होने वाले अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

     शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!