असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग को लेकर जांच टीम ने क्राइम सीन किया री-क्रिएट

हापुड़: एआईएमआईएम के अध्यक्ष एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर छिजारसी टोलप्लाजा पर हुए हमले को लेकर शुक्रवार को जांच विशेषज्ञों की टीम मौका-ए-वारदात पर पहुंची. वारदात स्थल पर पहुंचकर टीम ने क्राइम सीन को री-क्रिएट किया. जब क्राइम सीन को री-क्रिएट किया जा रहा था, तो वहां वाहनों की भीड़ लग गई. जांच टीम ने छिजारसी पुलिस चौकी की एक गाड़ी को लेकर क्राइम सीन को री-क्रिएट किया. जांच दल के सदस्यों ने आरोपियों और असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी की दूरी नापी और अन्य साक्ष्य एकत्र किए.

बृहस्पतिवार की शाम मेरठ के किठौर से जनसभा को संबोधित कर दिल्ली वापस जाते समय जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित छिजारसी टोलप्लाजा पर एआईएम आईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ियों के काफिले पर दो युवकों ने फायरिंग की थी. इसमें असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर तीन गोलियां लगी थीं. हमला करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर दिया है.

दोनों आरोपियों के पास से दो पिस्टल और एक आल्टो कार भी बरामद हुई. इस वारदात को लेकर शुक्रवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला निवाड़ी गाजियाबाद के संयुक्त निदेशक डॉक्टर सुधीर कुमार ने विशेषज्ञ जांच टीम के साथ वारदात स्थल और गाड़ी का निरीक्षण किया. संयुक्त निदेशक की जांच टीम में विशेषज्ञ जांच अधिकारियों के अलावा हापुड़, गाजियाबाद की फॉरेंसिक टीम के अधिकारी भी शामिल थे. निरीक्षण के दौरान संयुक्त जांच टीम ने सीसीटीवी के आधार पर वारदात स्थल पर आरोपियों और ओवैसी की गाड़ी के खड़े के स्थान की दूरी को नापा.

जांच टीम ने दूरी नापने के बाद छिजारसी पुलिस चौकी की गाड़ी लेकर क्राइम सीन को री-क्रिएट किया. फॉरेंसिक टीम ने पुलिसकर्मियों के सादे कपड़े में गोली चलाने के क्राइम सीन को री-क्रिएट किया. संयुक्त निदेशक ने बताया कि आरोपियों ने कितनी दूरी और किस एंगल से गोली चलाई गई. विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर साक्ष्य एकत्रित करने की कार्रवाई भी की गयी. जिस गाड़ी पर आरोपियों ने फायरिंग की थी. जांच टीम ने उस कार की भी बारीकी से जांच की. कार की बायीं साइड में नीचे गोली के तीन निशान मिले हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!