राहुल गांधी को काले झंडे दिखाने से कांग्रेस में गुस्सा, केंद्रीय मंत्री सिंधिया को कांग्रेस दिखाएगी काला झंडा

रायपुर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे. वह यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में बजट पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे. साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे. ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के दौरान कांग्रेस ने उन्हें काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं कांग्रेस ने कार्यक्रम स्थल में जाकर काले झंडे दिखाकर विरोध करने की भी चेतावनी दी है.

कांग्रेस विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गलत परंपरा की शुरुआत की है. भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को काला झंडा दिखाने और उनका विरोध करने की शुरुआत की है. इसका समापन कांग्रेस पार्टी करेगी. हम और हमारे संगठन के लोग भारतीय जनता पार्टी का जो भी नेता छत्तीसगढ़ आएगा, उसका विरोध करेंगे, उसको काले झंडे दिखाए जाएंगे. उनके कार्यक्रम में जाकर हम काले झंडे दिखाएंगे और शनिवार से इसकी शुरुआत की जाएगी.

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजधानी रायपुर के विज्ञान महाविवद्यालय मैदान में बृहस्पतिवार को ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ और ‘राजीव युवा मितान क्लब योजना’ की शुरूआत की है. इसके साथ ही ‘सेवाग्राम’ और ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ का शिलान्यास भी किया गया है. लेकिन इस बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कई जगहों पर उन्हें काले झंडे दिखाने की कोशिश की. इस घटना से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता गुस्से में हैं

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!