पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 30 स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट – राहुल, प्रियंका संग सिद्धू भी करेंगे प्रचार

नई दिल्ली| कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 30 स्टार प्रचारकों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। खासबात है कि इसमें पार्टी की ओर से टिकट गंवाने वाले रमिंदर आवला का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यह सूची जारी कर स्टार प्रचारकों की जानकारी दी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तरप्रदेश प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश चौधरी, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को इस लिस्ट में शमिल किया गया है।

इसी तरह महासचिव अंबिका सोनी, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सुनील जाखड़ी, प्रताप सिंह बाजवा, राजस्थान प्रभारी अजय माकन, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद आनंद शर्मा, कुमारी शैलजा, महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, रवनीत सिंह बिट्टू, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास, पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, अमरिंदर सिंह राजा बराड़, अमृता धवन, रमिन्दर अवला, तजेंदर सिंह बिट्टू को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगें। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस दौरान राहुल पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा कर सकते हैं। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान होगा और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!