कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी बोले- भाजपा का वादा रामराज का था, बना दिया यमराज का राज्य

अलीगढ़ : जिले में पहुंचे राज्यसभा के पूर्व सदस्य और विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा का वादा रामराज बनाने का था लेकिन बना दिया यमराज का राज्य. उन्होंने कहा कि 10 मार्च का सूरज बीजेपी शासन काल में उदय होगा लेकिन जब सूर्यास्त होगा तब उनके पाप, वायदाखिलाफी और 70 साल की सबसे झूठी और निकम्मी सरकार का अंत हो जाएगा.

वह बोले, मैं नौ असेंबली में मेंबर रहा हूं. मैंने कई सरकारों को बनते बिगड़ते देखा है. कांग्रेस की 340 की असेंबली यूपी में देखी है. कांग्रेस की सरकार को जाते हुए भी देखा है. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदर्शन में सबसे ज्यादा असफल सरकार है. मुख्यमंत्री को यही नहीं मालूम कि उसके मंत्री कौन है. मंत्रालयों में क्या हो रहा है. वह ईमानदारी का ढिंढोरा पीटते हैं और उनके नीचे लूट हो रही है

यह बोले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी.उन्होंने कहा कि यह बेचू राम की सरकार है. एक हिंदुस्तान बेच रहा है और दूसरा उत्तर प्रदेश. उन्होंने कहा कि भाजपा का वायदा था भगवान राम का रामराज्य बनाने का लेकिन इसे यमराज का राज्य बना दिया. वह बोले कितने लोगों ने कोरोना काल में तड़पते हुए दम तोड़ दिया. अस्पताल में नो एंट्री का बोर्ड लग गया. पत्नी पति को मुंह से आक्सीजन देने की कोशिश कर रही थी. दो हजार किलोमीटर पैदल चलकर लोग गांव पहुंचे. अस्पताल फुल थे. लोग बाहर सड़कों पर लेटे थे.

पहली बार आजादी के बाद निकम्मी सरकार देखी है. इस सरकार में श्मशान घाट के बाहर लोगों की लाइन लग गई. कब्रिस्तान भर गए और जिंदगी में पहली बार हजारों तैरती हुई लाशें गंगा में देखी. उन्होंने कहा कि गंगा के फाफामऊ के कछार पर तीन हजार लाशें बालू से ढकी गई. सरकार इंकार करती रही जब रामनामी दुपट्टा शव से दिखा तब सरकार ने माना. वह बोले भाजपा के राज में कई माफिया पैदा हो गए. छुट्टा जानवरों की समस्या भाजपा की छुट्टी कराएगी. सरसों का तेल का सिंडिकेट गुजरात का है. देश में लूट का केंद्र गुजरात है. 23 करोड़ देश की जनता गरीबी से नीचे जा रही है लेकिन दो उद्योगपति एशिया के सबसे बड़े पूंजीपति बन गए.

बड़े नेताओं के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जो पिलर है वह कभी नहीं हिलते और जो पिलर पर लटके हुए थे वह हिलते हैं. पिलर की फाउंडेशन अच्छी है और मेरा फाउंडेशन कांग्रेस के सिद्धांत और आदर्श है. मैं मुख्यमंत्री भी बन सकता था. नौ बार लगातार जीता और सात बार कांग्रेस के खिलाफ लहर चल रही थी. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव और अटल बिहारी बाजपेई ने भी अपने साथ लाने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सत्ता के लालच में थे. जब एक-दो चुनाव में सत्ता नहीं मिली तो छोड़ दिया. संसद में संविधान की प्रस्तावना बदलने के मसौदे पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र विरोधी है. सभी संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करना चाहती है. कांग्रेस पार्टी अपने बूते संविधान की रक्षा करेंगी. जब ड्राफ्ट आएगा तो उसको पढेंगे, समझेंगे लेकिन संविधान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!