12 हजार का मोबाइल रखते हैं सीएम योगी, इतनी दौलत के हैं मालिक

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस नामांकन पत्र के साथ उन्होंने निर्वाचन आयोग के समक्ष जो शपथ पत्र दाखिल किया है उसके अनुसार योगी की कुल संपत्ति 1.54 करोड़ है. उनके पास हथियार के रूप में राइफल और रिवाल्वर भी है.
आप जानकर हैरान होंगे कि योगी आदित्यनाथ हाईटेक युग में अभी भी मात्र 12 हजार की कीमत वाला मोबाइल रखते हैं जो सैमसंग कंपनी का है. शपथ पत्र में उन्होंने अपने पिता के रूप में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ का नाम अंकित किया है.

इसके अलावा जमीन जायदाद में भी उनका कालम पूरी तरह से खाली है. हालांकि योगी के पास 2014 के लोकसभा चुनाव के शपथ पत्र के अनुसार तीन गाड़ियां थीं लेकिन वर्तमान में उनके पास कोई भी गाड़ी नहीं है. आयकर रिटर्न के रूप में इन 5 वर्षों में प्रतिवर्ष एक लाख के हिसाब से आय में बढ़ोतरी हुई है. 2016 में योगी आदित्यनाथ ने आठ लाख के करीब आयकर दिया था जो 4 फरवरी 2022 को शपथ पत्र दाखिल करते समय 13 लाख के करीब है.

योगी का बैंक अकाउंट दिल्ली संसद भवन परिसर से लेकर लखनऊ विधानसभा और गोरखनाथ मंदिर परिक्षेत्र में भी है. स्टेट बैंक से लेकर पंजाब नेशनल बैंक में योगी के अकाउंट हैं. कुछ बैंक अकाउंट में लाखों की जमा पूंजी है तो कुछ अकाउंट हजार रुपये से संचालित हो रहे हैं.
उनके कान में 20 ग्राम सोने का कान का कुंडल है जिसकी खरीदारी के समय कीमत 40 हजार रुपये थी. शपथ पत्र पर योगी अधिवक्ता हरि प्रकाश मिश्र ने हस्ताक्षर किए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!