कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले, यूपी में सशक्त तरीके से लड़ेंगे चुनाव

अलीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस का मेनिफेस्टो शनिवार को जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फाइनल मेनिफेस्टो महिलाओं पर केंद्रित होगा. दरअसल, गुरुवार देर शाम सलमान खुर्शीद अलीगढ़ पहुंचे थे, जहां उन्होंने कहा कि मैं अलीगढ़ में ही पैदा हुआ था और अलीगढ़ में ही मेनिफेस्टो की मीटिंग कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई परमानेंट शत्रु और दोस्त नहीं होता है. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी पर चली गोली पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसी घटना हुई है तो इसकी निंदा करता हूं. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोग अपनी बात रखते हैं. भले ही उसको पसंद किया जाए या नापसंद.

लेकिन राजनीति को हिंसा से नहीं जोड़ा जा सकता और अगर जो राजनीति में हिंसा करता है वो देश का गद्दार है. वहीं, सलमान खुर्शीद टप्पल के नूरपुर गांव भी गए. उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों के मुद्दे को मेनिफेस्टो में उठाया गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम दोनों एक-दूसरे के भाई-बंधु बन कर रहे हैं. लेकिन अब भाईचारे को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. यह निंदनीय है. इस देश को सुरक्षित रखना है. देश को आगे बढ़ाना है और इसमें इकट्ठे होकर काम करने की जरूरत है. एक-दूसरे को परिवार का सदस्य समझ कर काम करना होगा.

इधर, सूबे में कानून-व्यवस्था को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा कि इतना हंसाना नहीं चाहिए कि आदमी रो पड़े. प्रदेश में बालिकाओं के साथ गलत हो रहा है. फर्रुखाबाद की घटना का उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि रोज किसी न किसी समाज की बालिका के उत्पीड़न का मामला सामने आ रहा है. यह बहुत क्रूर मजाक हो गया कि कानून-व्यवस्था को अच्छा बताया जाता है.

वहीं, महंगाई के मुद्दे पर खुर्शीद ने कहा कि लोगों की कमर टूट गई है, जो वंचित समाज है वो ज्यादा प्रभावित हैं. दुनिया कह रही है कि महंगाई बढ़ी है. लेकिन सरकार को महंगाई दिखती नहीं है. उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस कितनी सीट जीतेगी इसके बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते. लेकिन हम अपनी उपस्थिति मजबूती से दर्ज कराएंगे. सशक्त रूप से लड़ेगें और साबित कर देंगे कि यूपी में हमारी जमीन है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!