विश्व कैंसर दिवस :मिनी मुंबई(इंदौर)में नहीं है कैंसर के इलाज का कोई खास इंतेज़ाम ,अस्पताल में न स्टाफ बढ़ा, न मशीनें

इंदौर: कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के इलाज को लेकर शासन कितना गंभीर है, यह इस बात से साबित हो जाता है कि संभाग के एकमात्र शासकीय कैंसर अस्पताल में 1996 के बाद से कोई मशीन नहीं आई है। अस्पताल में आज भी दशकों पुरानी तकनीक से कैंसर का इलाज हो रहा है। 1968 में स्थापित इस अस्पताल में पांच दशकों में मरीजों की संख्या में तो छह गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हो गई, लेकिन न स्टाफ बढ़ाया गया, न आधुनिक मशीनें लगाई गईं। संभाग के जिलों से हर साल 50 हजार से ज्यादा मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यहां उनके लिए कोई सुविधा नहीं है।

शुरुआती दौर में यहां हर साल 500-600 नए मरीज इलाज के लिए आते थे। फिलहाल हर साल चार से पांच हजार मरीज आ रहे हैं। यानी इन पांच दशकों में छह गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। अस्पताल अधीक्षक डा. रमेश आर्य ने बताया कि अस्पताल में कोबाल्ट थैरेपी मशीन के रूप में अंतिम मशीन 1996 में आई थी। इसके बाद से आज तक कोई नई मशीन नहीं खरीदी गई जबकि इस दौरान कैंसर के इलाज की कई अत्याधुनिक मशीनें आ चुकी हैं। स्थापना के वक्त अस्पताल में 95 बिस्तर थे। पांच दशक में इसमें सिर्फ 10 बिस्तरों की बढ़ोतरी हुई। अब तक यहां न स्टाफ की संख्या बढ़ी, न मशीनों की।

लिनियर एक्सलरेटर लगाने आई कंपनी ने खींचा हाथ – वर्षों से शासकीय कैंसर अस्पताल में लिनियर एक्सलरेटर लगाने का प्रस्ताव अटका हुआ है। शासन ने एक निजी कंपनी को प्रदेश के आठ मेडिकल कालेजों में लिनियर एक्सलरेटर मशीन स्थापित करने का ठेका भी दिया था, लेकिन कंपनी ने खुद ही हाथ खींच लिया।

वर्षों से तलघर में भरा है पानी – शासकीय कैंसर अस्पताल के तलघर में वर्षों से पानी भरा हुआ है। इसके चलते अस्पताल की इमारत लगातार कमजोर हो रही है। पानी भरने की वजह से तलघर का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

विश्व कैंसर दिवस आज : संभाग का एकमात्र शासकीय कैंसर अस्पताल बदहाल।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!