PM मोदी से मिले शिवराज, केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए दिया साधुबाद ,इंदौर-उज्‍जैनआने का आमंत्रण

दिल्‍ली: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने विभिन्‍न विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री बोले क‍ि आज मैंने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए मध्यप्रदेश की जनता की ओर से ह्रदय से धन्यवाद दिया है। मैंने प्रधानमंत्री जी से इस परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में पधारने का अनुरोध किया है,

बैठक के बाद शि‍वराज ने बताया कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृत कर दिया है। इन दोनों नदियों को जोड़कर जो बांध बनेंगे उससे लगभग 10 लाख हेक्टेयर ज़मीन में सिंचाई होगी। 50 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा।

मुख्यमंत्री बोले क‍ि उज्जैन में श्री महाकाल मंदिर परिसर के विस्तार, इंदौर में “वेस्ट टू वेल्थ” अंतर्गत गीले कचरे से सीएनजी बनाने के प्लांट व महिला स्वसहायता समूहों द्वारा संचालित किए जाने बावत हमारे सेल्फ हेल्प ग्रुप के 7 पोषण आहार प्लांटों के लोकार्पण का निवेदन भी मैंने प्रधानमंत्री जी से किया है।

शि‍वराज ने बताया कि प्रधानमंत्री जी से मध्यप्रदेश के कृषि उत्पादों के निर्यात तथा नर्मदा मैया के दोनों तटों पर प्राकृतिक खेती करने सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही गांवों और शहरों का जन्मदिन मनाने तथा विकास कार्यों के प्रयासों से भी प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!