सिराथू में आज सियासी पारा रहेगा HIGH, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नामांकन

लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज (3 फरवरी) कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. मौर्य के नामांकन में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड़डा और प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा अपना दल (एस) की अध्‍यक्ष अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहेंगी.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्‍तर प्रदेश इकाई के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बुधवार को एक बयान में बताया कि मौर्य कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए बृहस्‍पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इसके बाद फायर ब्रिगेड के पास होने वाली नामांकन सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा संबोधित करेंगे.

उन्‍होंने बताया कि नामांकन से पूर्व सुबह मौर्य अपनी माता जी का आशीर्वाद लेंगे, उसके बाद शीतला माता मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. मौर्य 2012 में सिराथू क्षेत्र से विधानसभा के सदस्‍य निर्वाचित हुए थे लेकिन 2014 में फूलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए. मौर्य के प्रदेश अध्‍यक्ष रहते भाजपा ने 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा और पार्टी को उप्र की 403 सीटों में 312 पर जीत मिली थी. सिराथू में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होगा.

बयान के अनुसार बुधवार को अपने चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि वह अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि से चुनाव के मैदान में हैं, भाजपा के सभी कार्यकर्ता केशव हैं और वे सभी सिराथू का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सिराथू की धरती उनके लिए मां की गोद जैसी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!