अखिलेश का करहल से नामांकन रद्द करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने लगाया ये आरोप

मैनपुरी : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सुप्रीम कोर्ट के एक अधिवक्ता ने आय से अधिक संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है. अधिवक्ता ने रिर्टनिंग ऑफिसर को ज्ञापन देकर मैनपुरी की करहल सीट से उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नॉमिनेशन में आय से अधिक संपत्ति मामले की जानकारी छिपाई है, लिहाजा इनका नॉमिनेशन रद्द किया जाए. ये अधिवक्ता अखिलेश यादव के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का केस भी लड़ रहे हैं.

गौरतलब है कि 31 जनवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करहल सीट से नामांकन कराया था. शपथ-पत्र में अखिलेश यादव ने बताया था कि उनके पास 8 करोड़ 43 लाख 70 हजार 645 रुपये की चल संपत्ति और 17 करोड़ 22 लाख 858 रुपये की अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी डिंपल यादव के पास 4 करोड़ 76 लाख 84 हजार 986 रुपये की चल संपत्ति और 9 करोड़ 61 लाख 98 हजार 918 रुपये की अचल संपत्ति है.

अखिलेश की कुल संपत्ति 40 करोड़ 4 लाख 55 हजार 407 रुपये है जबकि 2019 में लोकसभा चुनाव में दिए गए शपथ पत्र में उनकी संपत्ति 37 करोड़ 78 लाख 59 हजार 166 रुपये थी. इस बार अखिलेश की संपत्ति में तीन करोड़ रुपये का इजाफा दर्शाया है.

शपथ-पत्र में यह भी बताया गया था कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद साल 2012 में उनकी वार्षिक आय 1.25 करोड़ रुपये थी जो अब घटकर 83.98 लाख हो गई है. पूर्व सीएम के पास 1.79 लाख रुपये नकद है और डिंपल यादव के पास 3.32 लाख रुपये कैश है जबकि 2019 में अखिलेश के पास 3,91,040 नकदी थी. अखिलेश यादव के बैंक अकाउंट्स में 5.56 करोड़ रुपये जमा हैं. वहीं डिंपल यादव के खातों में 2.57 करोड़ रुपये जमा हैं. अखिलेश की बेटी अदिति यादव के नाम भी 10 लाख 39 हजार 410 रुपये की चल संपत्ति है.

अखिलेश यादव के पास 76 हजार 15 रुपये का मोबाइल फोन है जबकि 17 हजार 85 रुपये का फर्नीचर और 5 लाख 35 हजार 458 रुपये के फिटनेस इक्विपमेंट्स हैं. उन्होंने अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को 2.13 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है. मुलायम सिंह के अलावा अखिलेश यादव ने 6 अन्य लोगों को 28 लाख रुपये उधार दिए हैं. वहीं, अखिलेश यादव ने डिंपल यादव से 8 लाख 15 हजार रुपये उधार लिए हैं. अब उनके इसी शपथपत्र को लेकर सवाल उठ रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने उन पर आय से अधिक संपत्ति की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!