उत्तराखंड: CM धामी बोले- कांग्रेस का ‘हाथ’ खूनी पंजा, बोले- ‘लक्ष्मी जी कमल पर आती हैं, झाड़ू-हाथी-साइकिल पर नहीं’

रुड़की: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 का चुनाव प्रचार आखिरी दौर में है. 14 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होना है. इसके पहले प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नेताओं ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ जुबानी हमले करने शुरू कर दिए हैं. बुधवार 2 फरवरी को बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी पार्टियों को लेकर बड़ा बयान दिया. कांग्रेस के हाथ को तो सीएम धामी ने खूनी पंजा करार दिया है.

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि उत्तराखंड विधान सभा चुनाव 2022 के परिणाम 10 मार्च को आएंगे और ईवीएम खुले तो उसमें से केवल कमल की झड़ियां निकलें. उस दिन दीपावली जैसा माहौल हो जाएगा. दीपावली पर हम लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं. लक्ष्मी जी ना तो साइकिल पर आती हैं, न झाड़ू पर आती हैं, न हाथी पर आती हैं और खूनी पंजे पर भी नहीं आती हैं. इसीलिए कमल के फूल में लक्ष्मी जी को लाना है तो फिर से कमल खिलाना है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान हरिद्वार जिले के रुड़की में दिया है. यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रुड़की विधान सभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप बत्रा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्होंने वोटरों के अपील करते हुए विपक्षी दलों पर जुबानी हमला किया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!