इंदौर के दिनेश पालीवाल और मिलिंद फड़के बनेंगे हाई कोर्ट जज

इंदौर:पालीवाल और फड़के के अलावा उज्जैन जिला जज प्रकाशचंद्र गुप्ता, जिला जज अमरनाथ केसरवानी, एडवोकेट महिंदर सिंह भाटी, एडवोकेट द्वारकाधीश बंसल के नाम भी शामिल

इंदौर जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश दिनेश कुमार पालीवाल और हाई कोर्ट एडवोकेट मिलिंद रमेश फड़के सहित छह लोगों की मप्र हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति के रूप में नियुक्ति होगी। सुप्रीम कोर्ट कालेजियम द्वारा इन सभी को मप्र हाई कोर्ट जज के लिए एलीवेट कर दिया गया है। जल्द ही ये सभी न्यायमूर्ति के रूप में शपथ लेंगे। जिन नामों को स्वीकृति मिली है उनमें पालीवाल और फड़के के अलावा उज्जैन जिला जज प्रकाशचंद्र गुप्ता, जिला जज अमरनाथ केसरवानी, एडवोकेट महिंदर सिंह भाटी, एडवोकेट द्वारकाधीश बंसल भी शामिल हैं।

माता-पिता का आशीर्वाद है – प्रधान जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार पालीवाल पिछले डेढ साल से इंदौर में पदस्थ हैं। इसके पहले भी वे इंदौर में बतौर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पदस्थ रह चुके हैं। हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति को माता-पिता का आशीर्वाद मानने वाले पालीवाल ने बताया कि मई 1990 से उनके न्यायिक सफर की शुरुआत हुई। पहली नियुक्ति बतौर सीविल जज क्लास 2 भिंड की रही थी। बाद में वे शिवपुर, गुना, महू, ग्वालियर, देवास और इंदौर सहित कई स्थानों पर पदस्थ रहे।

तीन साल से रख रहे हैं केंद्र का पक्ष – हाई कोर्ट के जज के रूप में पदस्थ होने जा रहे एडवोकेट मिलिंद फड़के के पिता रमेशचंद्र फड़के भी न्यायाधीश रह चुके हैं। वे 1999 में सेवानिवृत्त हुए थे। मिलिंद फड़के 1997 से हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। 2015 से 2017 तक वे शासकीय अधिवक्ता भी रहे। पिछले तीन साल से वे मप्र हाई कोर्ट में बतौर असिस्टेंट सालिसिटर जनरल (एएसजी) पदस्थ हैं। यानी पिछले तीन साल से वे मप्र हाई कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे हैं। इसके अलावा वे कई बीमा कंपनियों के वकील भी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!