महाकाल मंदिर का नया रास्ता, रुद्रसागर पर बनेगा 210 मीटर लंबा ब्रिज, सामने आया प्रोजेक्ट डिजाइन

उज्जैन : महाकाल मंदिर में चल रहे 703 करोड़ के विस्तारीकरण प्रोजेक्ट में रुद्रसागर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक बड़ा ब्रिज बनाया जाएगा. इस ब्रिज का डिजाइन पहली बार सामने आया है. करीब 16 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह ब्रिज 210 मीटर लंबा होगा. इसके अलावा रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड और लेजर शो भी श्रद्धालु जल्द देख सकेंगे.

हरसिद्दी से महाकाल मंदिर तक होगा आना जाना

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि 6 मीटर चौड़े ब्रिज का काम जल्द ही शुरू होगा. चारधाम से फेसिलिटी सेंटर 2 तक बनने वाला ये पुल 210 मीटर लंबा होगा. ब्रिज से श्रद्धालु हरसिद्धि मंदिर रोड से महाकाल मंदिर तक आना जाना कर सकेंगे. नया ब्रिज स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की श्रद्धालुओं के लिए यह ब्रिज इसलिए भी ख़ास होगा क्योंकि इसे बीच में से चौड़ा किया जाएगा ताकि श्रद्धालु यहीं से रूद्र सागर में होने वाली लाइट एन्ड साउंड और लेजर शो का आनंद ले सकें. कलेक्टर ने बताया कि ब्रिज का डिजाइन फाइनल कर दिया गया है.

महाकाल मंदिर तक पहुंचने का नया रास्ता
महाकाल मंदिर तक पहुंचने का नया रास्ता

महाकाल मंदिर में प्रवेश का बनेगा नया मार्ग
उज्जैन महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण के बाद महाकाल मंदिर का मुख्य द्वार त्रिवेणी संग्रालय के पास से होगा लेकिन जो लोग हर सिद्धि माता मंदिर की ओर से आकर महाकाल मंदिर में प्रवेश करना चाहते है वो सीधे चारधाम के पास से होते हुए फेसिलिटी सेंटर 2 तक पहुंच सकेंगे. नया ब्रिज महाकाल मंदिर तक पहुंचेने का नया रास्ता होगा. सीएम शिवराज ने महाकाल मंदिर के पीछे रूद्र सागर की सफाई के लिए 28 जन को हुई बैठक में आदेश देते हुए कहा था कि ब्रिज को ऐसा बनाया जाए जो श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र बना रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!