बेकाबू बस ने राहगीरों को रौंदा, पांच की मौत, कई घायल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार रात एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं. कानपुर (पूर्वी) के डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि यह हादसा टाट मिल चौराहे के पास हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया. हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई.

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पुलिस और एंबुलेंस भेजी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में बस चालक की गलती सामने आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक बस टाट मिल चौराहे के समीप अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकराने के बाद सामने खड़ी गाड़ियों में टक्कर मार दी. इसके बाद बेकाबू बस ने सामने से आ रहे कई राहगीरों को रौंद दिया.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘कानपुर से सड़क हादसे का बहुत ही दुखद समाचार प्राप्त हुआ. मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले.’

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!