चुनाव ने खड़ी करा दी घर में ही दीवार बाप-बेटे अलग तो कहीं हुआ पति बनाम पत्नी

नई दिल्ली । आगामी उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे यहां की सरगर्मियां तेज होती जा रही है। पार्टियां चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है और चुनावी विसात पर अपने मोहरे बिछा रही हैं। लेकिन किसे मालूम कि इस चुनावी विसात में कुछ राजनीतिक घर में ही लड़ाई की एक दीवार खींच जाएगी। जी हां, यूपी चुनाव में कहीं पिता-बेटे अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं, तो किसी सीट पर पति बनाम पत्नी खेल चल रहा है। ऐसे में आज हम आपको यूपी चुनाव में कुछ ऐसे सीटों के समीकरण के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां परिवार में ही जंग छिड़ी है।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर में विधानसभा चुनाव में दिलचस्प जंग देखने को मिलेगा। दरअसल, इस जिले में बाप और बेटों की जोड़ी चुनावी मैदान में होगी। काजिम अली खान जहां कांग्रेस के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं इस जिले के अन्य दूसरे विधानसभा सीट से खान के बेटे हैदर अली खान अपना दल (एस) के सिंबल से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि इससे पहले कांग्रेस ने उनको स्वार सीट से ही प्रत्याशी बनाया था लेकिन चुनाव में उतरने से पहले ही उन्होंने अपना दल का दामन थाम लिया।  नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां, जो उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर प्रत्याशियों में से एक हैं, को रामपुर सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। यूपी की बिधूना सीट पर बाप-बेटी में टक्कर देखी जा रही है। यहां मौजूदा विधायक विनय शाक्य सपा में शामिल हुए तो उनकी बेटी 25 वर्षीय रिया शाक्य को भाजपा ने उसी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है। ऐसे में अगर सपा विनय को भी सीट पर उम्मीदवार घोषित करता है तो यहां पिता-बेटी में जंग देखी जाएगी। यहां तक यदि उसके चाचा देवेश को भी उम्मीदवार बनाया जाता है, तो यह चाचा-भतीजी के बीच लड़ाई होगी। यूपी चुनाव में एक और राजनीतिक घर में दीवार खींची हुई है। यह राजनीतिक घर है स्वामी प्रसाद मौर्य की, जो हाल में यूपी कैबिनेट से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो चुके हैं। उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य बीजेपी में हैं और बदायूं से सांसद हैं। हालांकि इनकी अभी तक सीट तय नहीं हुई है, लेकिन संघमित्रा मौर्य ने हाल ही में कहा था कि पार्टी बेटी और पिता को आमने सामने ताल ठोकने के लिए नहीं कहेगी और कहेगी तो मैं बैकफुट पर आ जाऊंगी पिता जी के सामने ताल नहीं ठोकूंगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!