कानपुर कैंट की सीट पर कमल खिलाने दो फरवरी को आ रहे अमित शाह.

कानपुर: शहर की कैंट सीट को कब्जाने के लिए अब गृह मंत्री अमित शाह ने मोर्चा संभाला है. वह दो फरवरी को शहर आएंगे. इसके अलावा वह गोविंद नगर विधानसभा सीट पर प्रबुद्ध जन सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भी करेंगे.

शहर की महत्वपूर्ण मानी जाने वाली कैंट सीट पर मौजूदा समय में कांग्रेस विधायक सोहेल अंसारी काबिज हैं. यह सीट 2012 में भाजपा के कब्जे में थी. 2017 के चुनाव में जब कांग्रेस और सपा का गठबंधन हुआ था तब यह सीट खिसककर इन दोनों दलों की झोली में चली गई थी. ऐसे में लंबे समय से भाजपा इस सीट को फिर से अपनी झोली में लाने के लिए मशक्कत कर रही है. इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह इस विधानसभा में प्रचार के लिए दो फरवरी को शहर आ रहे हैं. यहां वह मतदाताओं को अपने अंदाज में रिझाएंगे. इस सीट पर पार्टी ने पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया पर भरोसा जताते हुए फिर से टिकट दिया है.

अगर साल 2017 के चुनावी आंकड़े देखें जाए तो पता चलेगा कि सोहेल अंसारी व रघुनंदन के बीच हार-जीत का अंतर लगभग नौ हजार वोटों का था. सोहेल अंसारी को करीब 81 हजार वोट मिले थे तो वहीं रघुनंदन सिंह भदौरिया को लगभग 72 हजार वोट मिले थे. एक दिलचस्प बात यह भी है, कि इस सीट पर वर्ष 2012 में रघुनंदन सिंह भदौरिया ने जीत हासिल कर कमल खिला दिया था, तब रघुनंदन सिंह भदौरिया को लगभग 42 हजार वोट मिले थे.

साढ़े तीन लाख मतदाता, 60 फीसदी मुस्लिम वोट
गृहमंत्री अमित शाह का कैंट में घर-घर जाकर वोट मांगना इस नजरिए से भी अहम है क्योंकि इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या लगभग साढ़े तीन लाख है. इन मतदाताओं में करीब 60 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं. यह शहर की दस विधानसभा सीटों में मुस्लिम बाहुल्य वाली सीट है. गृह मंत्री अमित शाह का कानपुर दौरा इसी सीट पर केंद्रित रहेगा.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!