आचार संहिता उल्लंघन में आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी गिरफ्तार, प्रचार सामग्री बरामद

वाराणसी: जिले के चौबेपुर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में गाजीपुर के जंगीपुर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने चेकिंग के दौरान रजवाड़ी सीमावर्ती के बार्डर स्थित अण्डरपास के पास से गाड़ी से प्रचार सामग्री बरामद हुई. पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

वाराणसी की चौबेपुर पुलिस ने क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में ग्राम रजवाड़ी सीमावर्ती जनपद गाजीपुर के बार्डर अण्डरपास पुल हाईवे के नीचे चेकिंग की जा रही था. पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कार्पियों में बैठे शख्स से पूछताछ की गई. जिस पर अभियुक्त ने अपना नाम काली चरन यादव निवासी पाण्डेयपुर थाना कैंट वाराणसी बताया. उनके पास से एक झोले में प्रकाशक का नाम पता लिखा पम्पलेट 120, स्टीकर 5, झण्डा 5, सफेद और काली रंग की कुल 62 टोपी (आम आदमी पार्टी) बरामद की गयी. बरामद चुनाव प्रचार सामग्री पर किसी भी प्रकाशक का नाम, पता अंकित नहीं था, जो अवैध है.

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में काली चरन यादव ने बताया कि मैं आम आदमी पार्टी गाजीपुर से जंगीपुर विधानसभा का प्रत्याशी हूं. गाड़ी से मिली प्रचार सामग्री मिलने पर किसी भी प्रचार सामग्री पर प्रकाशक का नाम नहीं होने पर यह अवैध है, जो निर्वाचन में असम्यक असर डालने वाला है. इस पर वह माफी मांगने लगा, स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने की बात कही पर स्पष्टीकरण नहीं प्रस्तुत किए. इस सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है.

आगरा जनपद के थाना कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बाजार में बसपा प्रत्याशी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बिना अनुमति के पैदल मार्च किया. आचार संहिता एवं कोरोना नियमों का पालन नहीं करने पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी सहित अज्ञात समर्थकों पर मामला दर्ज कर लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!