30 जनवरी को महात्मा गांधी की और आज लोकतंत्र की हत्या हुई, PM मोदी दें इस्तीफाः प्रमोद तिवारी

प्रतापगढ़ः जिले के रामपुर खास विधानसभा में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने अपराधियों को टिकट देने को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा में ऊपर से लेकर नीचे तक अपराध को बढ़ावा देने वाले भाषण हो रहे हैं. हर वो स्थित की जा रही है जिससे यूपी का वातावरण सामान्य न रहे.

प्रमोद तिवारी ने कहा कि ‘मैं सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों की बात कर रहा हूं, आपराधियों को जिसने टिकट दिया, उसका इतिहास आपके सामने है. भाजपा में बड़े पैमाने पर अपराधियों को टिकट दिए गए. कांग्रेस ने महिलाओं और नौजवानों को टिकट दिया और अपराधियों जैसे छवि के लोगो से दूरी बनाई रखी.’

प्रमोद तिवारी ने जासूसी कांड पर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि न्यायपालिका की जासूसी कराई गयी, जिसने आगे चलकर महत्वपूर्ण फैसले देश के लिए दिए. 30 जनवरी को महात्मा गांधी की हत्या हुई थी और आज उनके लोकतंत्र की हत्या हुई है. आजादी के बाद जो सबसे कीमती उपहार मिला था लोकतंत्र उसकी हत्या हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा से वह क्षमा-याचना की बात करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी देश से क्षमा याचना करें, वो पद पर नहीं रह सकते है. मैं उनके इस्तीफे की मांग करता हूं. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के जज से जासूसी हुई है. अब सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध है कि न्यायपालिका की गरिमा के लिए अपनी देख -रेख में एक एजेंसी का गठन करें और जांच कराए जाएं.

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस सीट से उनकी बेटी इस बार चुनाव जीत कर हैट्रिक लगाएगी. जबकि भाजपा प्रत्याशी नागेश प्रताप की लगातार तीसरी बार हार होगी. भाजपा यहां हार की हैट्रिक लगाएगी, यह प्रतापगढ़ में इस सीट पर अद्भुत सयोग बनता हुआ दिखाई पड़ रहा है. गौरतलब है प्रमोद तिवारी रामपुरखास विधानसभा से लगातार 9 बार विधायक रहे हैं. लगातार दो बार से उनकी बेटी विधायक हैं. 42 वर्ष से इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा है. इस बार भी प्रमोद तिवारी की बेटी रामपुरखास विधानसभा से चुनावी मैदान में हैं. वहीं, भाजपा ने दूसरी बार नागेश प्रताप को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. नागेश तीसरी बार लगातार रामपुरखास विधानसभा से विधायकी का चुनाव लड़ चुके है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!