सीएम शिवराज बोले एक्सपर्ट्स से बात करके ही स्कूल खोलने पर फैसला लेंगे, दूसरे राज्यों पर भी नजर

मध्यप्रदेश में स्कूल खोले जाने को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि पहले एक्सपर्ट्स से चर्चा करेंगे। उसके बाद ही स्कूल खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह ने शनिवार शाम कोरोना की समीक्षा बैठक ली। अभी प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूल बंद हैं। सीएम ने कहा कि दूसरे राज्यों के स्कूल खोलने के फैसलों पर भी नजर रखे हुए हैं।

सीएम शिवराज ने कहा है कि कोरोना के एक्टिव केस 3 दिन से लगातार घट रहे हैं। प्रदेश के बड़े शहरों इंदौर, भोपाल,जबलपुर, ग्वालियर में कोरोना के केस कम होने लगे हैं। अस्पतालों में बहुत ही कम संख्या में कोरोना के मरीज भर्ती हैं। प्रदेश में अभी 67945 एक्टिव केस हैं। देश में भी कोरोना के केस कम होने लगे हैं। प्रदेश में कोरोना की टेस्टिंग अच्छी चल रही है। कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या भी बढ़ रही हैं। अस्पतालों से मरीज लगातार डिस्चार्ज हो रहे हैं। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्ववास सारंग, समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

ACS मोहम्मद सुलेमान ने दिया प्रेजेंटेशन

बैठक में ACS मोहम्मद सुलेमान ने प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में 72 लोग ऑक्सीजन बेड पर हैं और 150 ICU में हैं। वर्तमान में भोपाल की पॉजिटिविटी दर इंदौर से ज्यादा है। सीहोर समेत अन्य जिलों में अचानक पॉजिटिविटी रेट बढ़ गई है। आगामी 15 फरवरी तक कोरोना के प्रकरणों में कमी आने की संभावना है।

27 जनवरी तक घटी संख्या लेकिन अगले दिन फिर बढे 915 केस

प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर नजर डालें तो 22 जनवरी से कोरोना के पॉजिटिव केस में लगातार कमी आ रही है। यह कमी 27 जनवरी तक देखी गई। इस तारीख को 7,763 पॉजिटिव केस दर्ज हुए। लेकिन अगले ही दिन 28 जनवरी को 915 पॉजिटिव केस की बढ़ोतरी हो गई। 28 जनवरी को केस की संख्या 8,678 हो गई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!