ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी पूरी, छात्रों के पास पहुंचे प्रवेश पत्र, 17-18 फरवरी से होंगे एग्जाम

भोपाल। तकरीबन दो साल बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने ऑफलाइन परीक्षाओं का आयोजन करने की पूरी तैयारी कर ली है. दसवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से होंगी, तो 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 से प्रारंभ होंगी. इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. वहीं बच्चों को प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन के माध्यम से उन्हें डाउनलोड करने को कहा गया है.

ऑफलाइन परीक्षाओं की तैयारी पूरी
कोविड के चलते स्कूल कॉलेज सब बंद कर दिए गए और परीक्षाएं भी ऑनलाइन होने की बात सामने आने लगी थीं. पिछले सत्र में सभी छात्रों को जनरल प्रमोशन देते हुए पास किया गया था. ऐसे में इस बार सभी के मन में यह विचार बार-बार आ रहा है कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑनलाइन होंगी या ऑफलाइन. इस पर स्कूल शिक्षा विभाग की पीएस ने पर्दा उठा दिया है. विभाग की पीएस रश्मि अरुण शमी के अनुसार ऑफलाइन परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली गई हैं. अभी 31 जनवरी तक स्कूल बंद हैं. उसके बाद नए निर्देशों के अनुसार जब भी स्कूल खुलेंगे हम ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए तैयार हैं.

18 फरवरी से होंगी 10वीं की परीक्षाएं
इधर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने भी अब ऑफलाइन परीक्षाएं कराने की पूरी तैयारी कर ली हैं. इसके लिए टाइम टेबल पहले ही घोषित कर दिया गया था. 10वीं और 12वीं के एग्जाम के साथ ही वोकेशनल कोर्स के छात्रों का भी टाइम टेबल इसी में घोषित किया गया था. दसवीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से शुरू होंगी. 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 से शुरू की जा रही है.

बच्चों के पास पहुंच चुके हैं प्रवेश पत्र
अब बच्चों को प्रवेश पत्र भी पूर्ण रूप से भेजे जा चुके हैं. यह प्रवेश पत्र बच्चों को ऑनलाइन ही डाउनलोड करने हैं. इसके लिए बच्चों को स्कूल से जो एप्लीकेशन नंबर दिया गया है. उसके आधार पर शिक्षा विभाग की साइट से बच्चे प्रवेश पत्र को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके बाद उन्हें सेंटरों में प्रवेश मिल जाएगा.

कोविड नियम का करना होगा पालन
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी आदेश में साफ तौर पर कहा गया है कि कोविड का पालन करने के बाद ही छात्रों को कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!