पूर्व विधायक बरैया बोले कलेक्टर-पुलिस सुन लो, जांच में देरी पर चमड़ी में भूसा भर दूंगा

दतिया  कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने पुलिस और प्रशासन को खुली धमकी दी है। पूर्व विधायक बरैया ने दतिया कलेक्टर और पुलिस काे कांग्रेस की सरकार आने पर चमड़ी काटकर भूसा भरने की चेतावनी दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री तक काे अपशब्द कहा है। बरैया ने कहा कि 2023 में दतिया जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक होंगे। सरकार कांग्रेस की होगी, तब गृह मंत्री हों या मुख्यमंत्री कोई भी हों, मेरी 9 नंबर की चप्पल यहीं रहेगी।

मामला दतिया के किला चाैक का है। पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने एक सप्ताह पहले एक आम सभा की थी। यहां पूर्व विधायक फूल सिंह बरैया ने विवादित बयान दिया था। बता दें कि बरैया ने अपने राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी। कुछ समय वे बीजेपी में भी रहे। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हो गए। बरैया हमेशा से अपने विवादित बयान के लिए चर्चा में रहे हैं।

फूलसिंह ने कहा
 

बरैया ने कहा कि बताओ पुलिस ने हत्या नहीं की? अभी पुलिस मनमानी कर रही है। 2023 के बाद गृह मंत्री ही नहीं रहेगा, तो पुलिस को बचाएगा कौन? मैं बताना चाहूंगा कि अगर दतिया में एक भी विधानसभा सीट भाजपा जीती तो मैं अपने हाथों से अपना मुंह काला कर लूंगा। जब यहां तीनों विधायक कांग्रेस के हो जाएंगे तो देश में दबदबा बन जाएगा। दिल्ली में भी हम सरकार बनाएंगे। एमपी में तो इतना बहुमत लाएंगे कि भाजपा को ढूंढा जाएगा, तो भी नहीं मिलेगी।

मुझे बताओ, उस स्थिति में पुलिस कहां जाएगी बचकर। कलेक्टर कहां जाएगा बचकर। पुलिस और थानेदार कहां जाएंगे। अगर जांच में टाइम भी लगा, 2-4 महीने भी लगे तो फूल सिंह भोपाल में इनकी चमड़ी काटकर भूसा भरने का काम करेगा। मैं ऐसे ही नहीं बोल रहा हूं, मुख्यमंत्री आ जाए या फिर गृह मंत्री आ जाए, मेरी 9 नंबर की चप्पल यहीं रहेगी। मैं दतिया के भाजपा नेता, कलेक्टर, एसपी, पुलिस सभी सरकारी अफसरों की बदनामी करूंगा।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!