इंदौर से आगे निकला भोपाल, 2024 पॉजिटिव मिले; दिग्विजय सिंह भी संक्रमित हुए

इंदौर:स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना से 4 मौतें हुईं। भोपाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2024 मामले सामने आए। जबकि इंदौर में 1963 केस मिले, साथ ही 3 लोगों की मौत भी हुई। जबलपुर में 840, ग्वालियर में 411 और होशंगाबाद में 247 पॉजिटिव केस मिले हैं। सागर में एक 67 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत रिपोर्ट की गई है। साथ ही 208 नए मामले भी मिले हैं। सोमवार रात को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

उधर इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने फ्रंट लाइन और हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए बूस्टर डोज लगवाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने वालों का वेतन रोक लिया जाएगा। उन्हें वेतन तब ही मिलेगा, जब वे बूस्टर डोज लगवा लेंगे। इस मामले में सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर ने सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों को निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि वेतन तब ही जारी करें, जब संबंधित द्वारा तीसरे डोज (बूस्टर) का सर्टिफिकेट दिखाया जाए। ट्रेजरी को भी इस बाबत अवगत कराया गया है कि वे वेतन तब ही जारी करें, जब संबंधितों को बूस्टर डोज लग गया हो।

उधर इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.1 और BA.2 ने भी दस्तक दे दी है। ओमिक्रॉन के नए स्ट्रेन से शहर में 16 लोग (12 BA.2 से तो 4 BA.1 से संक्रमित) पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 6 बच्चे भी हैं। बता दें, BA.2 स्ट्रेन को ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट माना जा रहा है। इंदौर में 1 दिन में 4 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। 2665 केस मिले हैं। इधर, खरगोन में सोमवार को 36 साल के युवक की कोरोना से मौत हो गई। वह अस्थमा से पीड़ित था। डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर किया था, लेकिन परिवार वाले घर ले गए थे। खरगोन में कोरोना से यह दूसरी मौत है। इससे पहले 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

भोपाल में 2128 नए केस मिले हैं और 1 मौत भी हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये बात खुद उन्होंने ट्वीट कर बताई। रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल भी संक्रमित हो गए हैं। जबलपुर में तीसरी लहर में सबसे अधिक 1 दिन में 910 केस आए। जिले के गढ़ा निवासी 93 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों डोज लग चुके थे।

ग्वालियर में 459 संक्रमित मिले। इनमें सिंधिया समर्थक व बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, JAH की HOD यशोधरा गौर और जिला पंचायत CEO IAS आशीष तिवारी की पत्नी संक्रमित मिली हैं। ग्वालियर-चंबल बेल्ट के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य चिकित्सालय (JAH) में 220 में से 112 जूनियर डॉक्टर अभी तक कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

जूनियर डॉक्टरों का नया बैच न आने से पहले से ही काम का बोझ झेल रहे जूनियर डॉक्टरों पर अपने आधे से अधिक साथियों के संक्रमित हो जाने से वर्कलोड और बढ़ गया है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा, सचिव डॉ. भरत बाथम ने डीन डॉ. समीर गुप्ता को ज्ञापन देकर अस्पताल में आने वाले मरीज को रेपिड एंटीजन टेस्ट के बाद ही भर्ती करने की मांग रखी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!