कलेक्टर और अधिकारियों से सांसद प्रज्ञा का सवाल, तालाब किनारे बने धार्मिक अतिक्रमण को क्यों नहीं हटाया गया?

भोपाल। राजधानी भोपाल में बड़े तालाब ​के किनारे बनी मस्जिद और मजारों के अवैध निर्माण को लेकर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अधिकारियों पर भड़क उठीं. सांसद जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पहुंची थीं जहां अवैध निर्माण पर अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि क्या नेता और बाहुबली, प्रशासन से ज्यादा ताकतवर हैं. पिछले दो साल से कार्रवाई करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन अब तक अनाधिकृत निर्माणों को क्यों नहीं हटाया गया. हमारे लिए समाज की सुविधा ज्यादा महत्वपूर्ण है, हम जिस तालाब का पानी पीते हैं उस पर अवैध निर्माण क्यों होता चला जा रहा है?

VIP रोड पर बनाए जाएं दुर्घटना प्वाइंट

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि वीआईपी रोड पर दुर्घटना प्वाइंट बनाए जाएं. ISBT बस स्टैंड के पास स्थित चौराहे पर 2020 की अपेक्षा इस साल ज्यादा दुर्घटनाएं हुई हैं, उन्हें रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा कि बस स्टैंड और सांची दुग्ध संघ के बाहर खड़ी होने वाली बसों में सवारियों को बिठाना तत्काल बंद किया जाए. बड़े स्पीड ब्रेकर को हटाकर उसकी जगह रंबल या छोटे ब्रेकर बनाए जाएं.

लापरवाह अधिकारियों की रुकेगी वेतन वृद्धि

सांसद प्रज्ञा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बारिश से सड़कें खराब ना हो उसके लिए क्वालिटी सुनिश्चित की जाए. सरस्वती नगर में लगने वाले अवैध ठेले को जड़ से खत्म किया जाए. यदि जिम्मेदार लोग काम में लापरवाही बरत रहे हैं तो उनकी वेतन वृद्धि को रोका जाए. बैठक के दौरान सांसद ने जिला कलेक्टर और नगर निगम कमिश्नर पर अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जाहिर की. इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस नियम अनुसार अपना काम करे, किसी बाहुबली या नेता के दबाव में नियम तोड़ने वालों को बख्शा ना जाए.

चालान के पैसों से पार्किंग बनाई जाए

वहीं ट्रैफिक थाने के टीआई द्वारा प्रेजेंटेशन के दौरान अहिल्याबाई तिराहे को शैतान सिंह चौराहा कहे जाने पर भी सांसद ने कड़ी आपत्ति जताई. साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था के लिए चालान कार्रवाई से आने वाले पैसों से पार्किंग डेवलप किया जाए. कमला पार्क से स्वामी विवेकानंद प्रतिमा तक फ्लाईओवर ब्रिज बनाया जाए.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!