इंदौर में ओमीक्रॉन के सब वैरिएंट BA2 की दस्तक, 16 लोग संक्रमित, 6 बच्चे भी शामिल

इंदौर। इंदौर में ओमीक्रॉन के सब वैरिएंट BA2 ने दस्तक दे दी है. ओमीक्रॉन के इस नए स्ट्रेन ने शहर में 16 लोगों संक्रमित कर दिया है. इनमें 6 बच्चे भी शामिल हैं. BA2 स्ट्रेन को ओमिक्रॉन का सबसे तेजी से फैलने वाला वैरिएंट माना जा रहा है. पिछले 24 घंटे में इंदौर में 4 मौतें रिपोर्ट हुई हैं. यहां 2,665 संक्रमित मरीज मिले हैं.

ओमीक्रॉन BA.2 ने भी बढ़ाई चिंता

भारत समेत दुनिया के कई देशों में ओमीक्रॉन बीए.2 दस्तक दे चुका है. ब्रिटेन में इसके 426 मामले पकड़ में आ चुके हैं. इसकी पहचान जीनोम सिक्वेंसिंग से हो रही है. यह वैरिएंट बीए.1 की तरह म्यूटेट नहीं करता. लिहाजा इसे डेल्टा से अलग नहीं माना जा रहा. मीडिया रिपोर्ट्स में भारत, फ्रांस, ब्रिटेन और डेनमार्क समेत 40 देशों में इसके पहुंचने की आशंका जताई जा चुकी है. इसकी संक्रमण क्षमता काफी सबसे तेज है.

एमपी में वैक्सीनेशन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश सरकार लगातार वैक्सीनेशन भी करवा रही है. प्रदेश में रविवार को 20,749 लोगों को वैक्सीन लगी. वहीं प्रदेश में अब तक 10,86,29,916 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. पिछले 24 घंटे में 83,365 लोगों की जांच हुई. वर्तमान में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 13.4 % पर पहुंच गई है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!