मांझे ने परिंदों से छीना उड़ने का हक, युवक ने उठाया बेजुबानों की जान बचाने का बीड़ा

उज्जैन। मकर संक्रांति के अवसर पर लोग जमकर पतंगबाजी करते हैं, जिसमें काफी लोगों द्वारा चाइनिज डोर का भी प्रयोग किया जाता है. एक-दूसरे को हराने की होड़ हर साल पक्षियों पर भारी पड़ जाती है. आसमान में उड़ती पतंग इन पक्षियों को घायल कर उन्हें जीवन भर के लिए अपंग बना देती हैं. अपनी खुशियों के लिए हम जाने अनजाने में ही यह भयंकर गलती साल दर साल दोहराते जा रहे हैं. उज्जैन में एक शख्स ऐसा भी है जो इन बेजुबानों के बारे में सोचना भी है, उनसे प्यार भी करता है और जरूरत पड़ने पर उनका ​इलाज भी करता है. इस शख्स का नाम ओम योगी है.

अब तक बचाई सैंकड़ों पक्षियों की जान
महाकाल मंदिर समिति में दिव्यांगों को ट्राय साइकिल पर बैठाकर भगवान महाकाल के दर्शन कराने वाले युवक ओम योगी ने पिछले 10 दिनों में 40 से अधिक पक्षियों की जान बचाई है. हर साल हजारों पक्षियों की मौत को लेकर ओम ने उन पक्षियों को बचाने का बीड़ा उठाया है. वह मंदिर में अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद पक्षियों की जान बचाने के लिए अकेले ही निकल पड़ते हैं. इस नेक काम में पेड़ो पर चढ़ने के दौरान उनके पैरों की हड्डी में परेशानी आ चुकी है, लेकिन वे अपने दर्द को भूलकर उन बेजुबानों को बचाते हैं.

घर में करते हैं पक्षियों का इलाज
ओम ने बताया की चाइना डोर सहित अन्य डोरों के कारण पक्षी तारों और पेड़ों पर फंस जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है. पेड़ों पर चढ़कर उनकी जान बचाने के लिए जो प्रयास हो सकते हैं वह करते हैं. दो दिन पहले ही जिला अस्पताल के अंदर लगे पेड़ों से 7 बगुले को निकला था जिसमे से 2 की मौत हो गयी थी. शनिवार को भी नरसिंघ घाट से 5 जिंदा कौवों, बाज और चील का रेस्क्यू किया है. ओम ने बताया की कई बार पक्षी इतने घायल होते हैं कि उनकों पेड़ों से निकालने के बाद इलाज के लिए घर में रखना पड़ता है. ठीक होने पर उन्हें आजाद कर देते हैं.

फोन पर लोग मांगते हैं मदद
पिछले 10 वर्षों से पक्षियों की जिंदगी बचाने का बीड़ा उठाने वाले ओम को लोग फोन कर बुलाते हैं. उन्हें सबसे अधिक बुलावा मकर संक्राति पर आता है. क्योंकि पतंगबाजी के दौरान पक्षी डोर में फंस जाते हैं. ओम किसी को भी मना नहीं करते हैं और पक्षियों के लिए एक बांस लेकर उनकी जान बचाने के लिए निकल पड़ते हैं. इस नेक काम के लिए महाकाल मंदिर समिति भी उनका पूरा सहयोग करती है. उज्जैन में 12 जनवरी से लेकर 18 जनवरी के बिच 8 लोगों के गले चाइना डोर से कट चुके हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!