डेढ़ करोड़ का आसामी निकला PWD का टाइम कीपर: EOW की छापेमारी, 8 प्लॉट का मालिक है पन्नालाल शुक्ला

रीवा। मऊगंज तहसील क्षेत्र स्थित माडा गांव के लोक निर्माण विभाग में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ पन्नालाल शुक्ला के घर पर रविवार तड़के ईओडबल्यू की टीम ने अचानक दबिश दी. ईओडब्लयू के छापे से गांव में हड़कंप मच गया. पीडब्ल्यूडी विभाग में टाइम कीपर के पद पर पदस्थ पन्नलाल शुक्ला के माडा गांव में स्थित घर पर ईओडब्लू की 25 सदस्यीय टीम ने सुबह 6 बजे छापा मारा. जिसमें डेढ़ करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है.

EOW team raids on time keeper Pannalal Shukla in mauganj

PWD के टाइम कीपर के घर EOW का छापा!

डेढ़ करोड़ की संपत्ति का खुलासा
पीडब्ल्यूडी के टाइम कीपर पन्नालाल शुक्ला के घर में ईओडब्लू की टीम ने दबिश दी. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए ईओडब्लू की टीम ने पन्नालाल शुक्ला के घर से कई जरूरी दस्तावेज खंगाले. जिसमें खुलासा हुआ कि पन्नालाल शुक्ला डेढ़ करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक है. ईओडब्ल्यू टीम की कार्रवाई में टाइम कीपर पन्नालाल शुक्ला के घर से आठ अलग-अलग स्थानों में जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं. इसके अलावा फोर व्हीलर सहित टू व्हीलर वाहन को मिलाकर पन्नालाल शुक्ला की कुल संपत्ति तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है.

EOW team raids on time keeper Pannalal Shukla in mauganj

PWD के टाइम कीपर के घर EOW का छापा!

नौकरी को बचा है 1 साल
ईओडब्लू की कार्रवाई में ‘समयपाल’ टाइम कीपर के घर से अब तक तीन वाहन और जमीनों के दस्तावेज बरामद हुए हैं. कार्रवाई देर शाम तक चली. समयपाल के घर में चल रही ईओडब्ल्यू की कार्रवाई में और भी आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हो रहा है. 61 साल के पन्नालाल शुक्ला ने 35 साल विभाग को अपनी सेवाएं दी हैं. 1 साल की नौकरी और बची है. इस हिसाब से उसका वेतन 40 लाख रुपए बनता है. फिलहाल एमपी में टाइम कीपर की सैलरी 40,000 रुपए मंथली है. जबकि जांच उसके पास से 1 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति कु्र्क की गई है. आरोपी के पास 3600 वर्ग फीट का मकान है जो दो फ्लोर का है. छापे में मकान देख अधिकारी भी दंग रह गए. पन्नालाल के 8 बैंक खाते हैं और इन खातों में 11 लाख के करीब की पॉलिसी बरामद हुई है.

छापे में बरामद संपत्ति का ब्यौरा

  • 3600 वर्ग फीट का 2 फ्लोर का मकान, मूल्य 50 लाख रुपए
  • 11 लाख की FD पॉलिसी
  • अलग अलग बैंकों में 8 खाते
  • पोस्ट ऑफिस में भी 2 खाते मिले
  • बोलेरो समेत 3 वाहन मिले
  • कई प्लॉट की रजि​स्ट्री के कागजात बरामद
  • बीमा पॉलिसी इसके अतिरिक्त बरामद हुए
  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!