MP में शराबबंदी पर सियासत! उमा भारती के गायब होने के लगे पोस्टर, कांग्रेस ने पूछा- 15 जनवरी से होनेवाले आंदोलन का क्या हुआ

इंदौर। मध्य प्रदेश में शराबबंदी पर सियासत गरमाने लगी है. एक ओर नई शराब नीति की प्रदेश में घोषणा की गई है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उमा भारती को उनकी कही बात याद दिला रही है. इंदौर में इसे लेकर कांग्रेस ने पोस्टरबाजी की है. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गायब होने के पोस्टर लगाकर कांग्रेस ने पूछा है कि 15 जनवरी से एमपी में शराबबंदी को लेकर आंदोलन की बात करने वाली उमा भारती आखिर हैं कहां.

उमा भारती जी गायब!
शुक्रवार को इंदौर शहर के विभिन्न चौराहों (रीगल,राजवाड़ा,छावनी,सिंधी कालोनी) पर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गायब होने के पोस्टर लगाए गए हैं. कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश में 15 जनवरी से शराबबंदी की मांग को लेकर लट्ठ लेकर आंदोलन करने की घोषणा की थी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. 15 जनवरी बीत गया, पूर्व सीएम ने इस पर चुप्पी साध रखी है, मानो वो कहीं गायब ही हो गई हैं.

नई शराबनीति पर कांग्रेस के सवाल
कांग्रेस नेता ने सरकार की नई शराब नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई नीति के तहत प्रदेश में घर-घर शराब की दुकान खुल जाएगी. सरकार ने शराब सस्ती करने की घोषणा भी की है, ताकि लोग ज्यादा-से-ज्यादा लोग पी सके. कांग्रेस का आरोप है कि ऐसी शराब नीति बनने के बाद खुद शराबबंदी कराने की घोषणा करने वाली उमा भारती गायब हैं, उन्हें उनकी चेतावनी याद दिलाने के लिए कांग्रेस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगा कर उनके गायब होने की सूचना प्रदेश और शहर की जनता को दी है. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा में केवल घोषणा की जाती है, काम नहीं होता है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!