मुख्यमंत्री आवास के सामने दिग्विजय सिंह का धरना आज, सीएम के नहीं मिलने से खफा ‘डूब प्रभावित’

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिलने का समय नहीं दिए जाने से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह कल 21 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देंगे. उन्होंने टेम और सुठालिया परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों के साथ मिलने का समय मुख्यमंत्री से मांगा था. पहले तो सीएम मिलने का समय दिये थे, लेकिन ऐन वक्त पर गच्चा दे गए.

CM के मिलने से मना करने पर भड़के पूर्व

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास डूब क्षेत्र में आने वाले किसानों से मिलने का समय नहीं है, उनके पास पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद से मिलने का समय नहीं है. डेढ़ महीने के इंतजार के बाद उनके कार्यालय ने मुझे 21 जनवरी को 11:15 बजे उनके निवास स्थान पर मिलने का समय दिया था और आज उन्हें सूचना दी गई कि वह उनसे नहीं मिलेंगे क्योंकि वो व्यस्त हैं.

Former CM Digvijay Singh will picket at CM Residence at 11 am on Friday

सीएम आवास के सामने धरना देंगे दिग्विजय सिंह

शुक्रवार को सीएम आवास के सामने दूंगा धरना

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब मैं तो उनके घर के सामने धरने पर 21 जनवरी को 11:15 बजे बैठूंगा. नहीं मिलेंगे तो मुझे ऐतराज नहीं है, मैं वही बैठूंगा. गिरफ्तार करना है तो गिरफ्तार कर लीजिए, लेकिन जिस प्रकार का बर्ताव आपने किया है आपको महंगा पड़ेगा, बता दे रहा हूं शिवराज जी.

भाजपा विधायक को भी दी थी चुनौती

भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देने के बयान पर दिग्विजय सिंह ने उन्हें चुनौती दी थी कि वह कांग्रेसियों के घुटने तोड़ कर दिखाएं. इस बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामेश्वर शर्मा के बंगले तक पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया था. अब देखना यह है कि सीएम हाउस के सामने धरना देने एलान के बाद कल क्या होता है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!