अखिलेश यादव पर केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना, कहा- यूपी में दंगा करवाना चाहती है समाजवादी पार्टी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और आरएलडी गठबंधन के 29 प्रत्याशियों की सूची के ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गयी है. लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा गठबंधन के प्रत्याशियों की सूची में खूंखार अपराधियों के नाम हैं. सपा हिस्ट्रीशीटर, भगोड़ों, दंगाइयों को टिकट देकर गुण्डाराज की वापसी चाहती है.उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की प्रत्याशियों की पहली सूची के जरिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ संदेश दिया है कि वो अपराधियों, गुंडों और दंगाइयों का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं. इससे यह भी पता चलता है कि सपा की सरकार बनने का मतलब है, प्रदेश में फिर से दंगा राज, गुंडा राज और अपराधी राज.
उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की इस सूची में आरोपियों, दंगाइयों, गुंडों और हिस्ट्रीशीटर को टिकट दिया गया है. सपा प्रमुख बताएं कि अपने प्रत्याशियों की सूची और गठबंधन से वो प्रदेश की जनता को क्या सन्देश देना चाहते हैं? अखिलेश बताएं कि क्या वो प्रदेश में फिर से मुजफ्फरनगर जैसा दंगा और कैराना जैसे पलायन की स्थिति पैदा करना चाहते हैं.

लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सपा-रालोद गठबंधन के चरित्र के खिलाफ अभियान चलाएगी और जनता के बीच सन्देश भी देने जाएगी. खुद जनता भी सपा की वापसी नहीं चाहती हैं. वो 300 प्लस सीटों का आशीर्वाद भाजपा को देने का मन बना चुकी है.

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, सम्पूर्ण प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि उन्होंने बुलंदशहर में हिस्ट्रीशीटर हाजी यूनुस जैसे अपराधी, शामली में हिस्ट्रीशीटर भगोड़े नाहिद हसन, मेरठ में हिस्ट्री शीटर रफीक अंसारी, लोनी में हिस्ट्रीशीटर मदन भैया जैसे अपराधी को टिकट क्यों दिया है, जिनका खौफ अन्य प्रदेशों में भी है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!