राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, बिहू पर देशवासियों को दी बधाई

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण पर देश और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई दी है. राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

राष्ट्रपति भवन से एक विज्ञप्ति के अनुसार, कोविंद ने कहा कि हमारे देश में मनाए जाने वाले अधिकांश त्यौहार प्रकृति और कृषि के साथ हमारे अभिन्न संबंधों को दशार्ते हैं. लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के त्योहार फसलों की कटाई के मौसम को चिह्न्ति करते हैं, क्योंकि सर्दियों का मौसम समाप्त होता है और वसंत ऋतु की शुरूआत होती है.

उन्होंने कहा कि लोग अच्छी फसल उत्पादन का आनंद लेते हैं और इन त्योहारों को मनाते हैं जो हमारे पर्यावरण को संरक्षित रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हैं. यह न केवल भारतीय विविधता का उदाहरण है बल्कि हमारे देश की विविधता में एकता का भी उदाहरण है. राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि ये त्यौहार लोगों में भाईचारे की भावना का विकास करें और हमारे देश में समृद्धि और खुशियां बनी रहें.

बता दें, हर साल 13 जनवरी के दिन भारत में लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. यह पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है. मान्यता है कि लोहड़ी पर्व नए अन्न के तैयार होने और फसल कटाई की खुशी में मनाया जाता है. इस दौरान आग का अलाव लगाया जाता है. इस दौरान गेंहू की बालियों को अर्पित किया जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!