दिग्गी राजा का विवादास्पद बयान, कहा- हिंदू धर्म को दीमक की तरह खा रही आरएसएस, वीडी शर्मा ने किया पलटवार

इंदौर। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय दौरे पर इंदौर आए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. यहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना दीमक से की है. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म का न पहले कभी खतरा था, न कभी हिंदू धर्म पर खतरा आएगा. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मीडिया में आने के लिए यह ऐसे बयान देते हैं.

आरएसएस पर लगाए गंभीर आरोप
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएसएस गुपचुप तरीके से नफरत फैलाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ से जुड़े लोग हिंदू धर्म को खतरे में बताकर राजनीतिक पदों को हासिल कर पैसा कमाते हैं. जब देश के सर्वोच्च पदों पर हिन्दू हैं, हिंदू धर्म को खतरा कैसे हो सकता है.

फांसीवादी मनोवृति को आगे बढ़ा रही भाजपा: दिग्विजय सिंह
सांसद ने कहा कि यह लोग हिंदू धर्म को खतरे में बताकर सिर्फ अपने मतलब सिद्ध करने में जुटे हैं. हिंदू धर्म को न कभी पहले कभी खतरा था, न कभी हिंदू खतरे में आएगा, लेकिन जो लोग हिंदुओं को खतरा बताते हैं. वह सिर्फ फांसीवादी मनोवृति और विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं.

आरएसएस और बीजेपी से जुड़े नेताओं पर हमला करने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब टिप्पणी की है तो मुझे निश्चित तौर पर गालियां मिलेंगी. मेरा विरोध भी होगा. बता दें कि अब से पहले भी सांसद दिग्विजय सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं. उनके बयान को लेकर हिंदूवादी संगठन कई बार विरोध कर चुका है.

वीडी शर्मा ने किया पलटवार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को पता है कि मैं आरएसएस के खिलाफ बोलूंगा तो हो सकता है मेरा चेहरा मीडिया में आ जाए. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होते हैं और आतंकवाद को समर्थन करते हैं. आरएसएस से उनकी देश विरोधी जमीनी खत्म होती जा रही है. उन्होंने कहा कि आरएसएस इतना पवित्र और देश की सेवा करने वाला संगठन है कि उसके बारे में दिग्विजय सिंह को कहने का कोई अधिकार नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!