येचुरी बोले- चुनावी राज्यों में भाजपा विरोधी वोटों को एकजुट करना माकपा का मुख्य लक्ष्य

हैदराबाद । देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद सभी सियासी दल सक्रिय हो गए हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने यहां कहा कि जिन पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, वहां पार्टी अधिक से अधिक भाजपा-विरोधी वोटों को एकजुट करने की दिशा में काम करेगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी।
माकपा नेता ने कहा कि पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा हुई और पार्टी का उद्देश्य भाजपा- विरोधी वोटों को एकजुट करना होगा। उन्होंने पार्टी की केंद्रीय समिति की तीन दिवसीय बैठक के समापन के बाद संवाददाताओं से कहा, हमारा प्राथमिक कार्य भाजपा को पराजित करना होगा। हम प्रत्येक राज्य में भाजपा विरोधी मतों को ज्यादा से ज्यादा एकजुट करने के लिये उचित चुनावी रणनीति अपनाएंगे।
येचुरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भाजपा को टक्कर देने वाली प्रमुख ताकत है, लिहाजा हम समाजवादी पार्टी का समर्थन करेंगे। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, हम घोषणा कर चुके हैं कि हम भाजपा को हराने के लिये काम करेंगे। अन्य राज्यों में चुनावी गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, पहले हम राज्य इकाइयों और वाम दलों से चर्चा करेंगे और जल्द फैसला लिया जाएगा।
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा की चुनाव तारीखों का ऐलान किया था। पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!