बिहार: नरकटियागंज से BJP विधायक रश्मि वर्मा ने इस्तीफा दिया

पटना । बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नरकटियागंज से विधायक रश्मि वर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। रश्मि वर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए हाथ से लिखे त्यागपत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।
हालांकि, भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि विधायक को विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपने से रोका गया और उनसे इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया गया। जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा, यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से आवेग में आकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया और इस प्रकरण में कोई राजनीतिक कोण नहीं है।
वर्मा 2014 में नरकटियागंज सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल करके पहली बार विधानसभा पहुंची थीं,लेकिन एक साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस उम्मीदवार से हार गई थीं।
हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर उन्होंने जीत हासिल की। पिछले महीने, उनके भाई जो दिल्ली में एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं, को उत्तर प्रदेश में एक परीक्षा के पेपर लीक के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। वर्मा ने तब आक्रोश के साथ प्रतिक्रिया जताई थी जब कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया था कि आरोपी बिहार विधायक का भाई है। इस मामले से खुद को दूर रखने की कोशिश करते हुए वर्मा ने इस बात पर जोर दिया था कि शादी के बाद वह अपने पति के परिवार से ताल्लुक रखती हैं

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!