इंदौर :गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ,10 जनवरी 2022 को शाम 5.30 बजे इन्दौर आएंगे एवं बास्केटबाल काम्पलेक्स, जंजीरवाला चौराहा (रेसक्रॉस रोड इन्दौर) में आयोजित 71वी जूनियर नेशनल बास्केटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा शाम 6:30 बजे इन्दौर से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे।









