शोकोत्सव का उत्सव! कोरोना संक्रमण से बेफिक्र शिवराज सरकार सभी पंचायतों में मनाएगी आनंद उत्सव

भोपाल। प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, लेकिन सरकार का पूरा फोकस सरपंचों को खुश करने पर है, भले ही इसके लिए आवाम की जान जोखिम में क्यों न पड़ जाए, लेकिन सरपंचों की नाराजगी का जोखिम शिवराज सरकार कतई नहीं उठा सकती है. यही वजह है कि शिवराज सरकार पंचायत स्तर पर आनंद उत्सव मनाने जा रही है. 14 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले आनंद उत्सव के लिए सरकारी खजाने से 11 करोड़ 35 लाख रुपए का फंड भी जारी कर दिया गया है. कहीं ये आनंद उत्सव शोकोत्सव न बन जाए.

हर ग्राम पंचायत में मनेगा आनंद उत्सव

आनंद उत्सव मनाने के लिए सरकार ने 7571 पंचायतों का क्लस्टर बनाया है. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 22710 ग्राम पंचायतों को 3 पंचायतों के हिसाब से क्लस्टर में विभाजित किया है. इसके आधार पर 7571 क्लस्टर वाली ग्राम पंचायतों को आनंद उत्सव मनाने के लिए प्रति क्लस्टर ₹15000 रुपए फंड आवंटन पंचायत राज संचालनालय ने किया है. यह राशि ग्राम पंचायतों को जनपद पंचायतों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी. कलेक्टर विकास खंड में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपेंगे, जोकि 3 पंचायतों का क्लस्टर बनाकर कार्यक्रम स्थल का चयन क्लस्टर की सभी पंचायतों की सहमति से करेंगे. पंचायत राज संचालनालय ने आदेश जारी कर कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन अनिवार्य किया है.

Unconcerned about corona infection Shivraj government will celebrate Anand Utsav

कोरोना संक्रमण से बेफिक्र शिवराज सरकार सभी पंचायतों में मनाएगी आनंद उत्सव

रीवा जिले पर सरकार की विशेष कृपा!

11 करोड़ 35 लाख रुपये का आवंटन सभी 52 जिलों को किया गया है, जबकि विंध्य इलाके को खुश करने के लिए 41 लाख रुपये रीवा जिले को आवंटित किया गया है. जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है. एक तरफ सरकार पर 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज है. दूसरा प्रदेश में कोविड तेजी से फैल रहा है, जबकि सरकार गावों में आनंद उत्सव मनाने जा रही है, अच्छा होगा कि सरकार पहले बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा किसानों को दे और फिजूलखर्ची में जनता की गाढ़ी कमाई उड़ाने से भी बचे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!