MP में तीसरी लहर का कहर ! 24 घंटे में इंदौर में 80 और भोपाल में मिले 59 नये संक्रमित

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं. लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा केस मिले हैं. जिनमें 168 नए केस आए हैं. इनमें सबसे ज्यादा इंदौर में 80 और भोपाल में 59 मरीज हैं. इंदौर अब कोरोना हब बन चुका है. वहीं उज्जैन, खंडवा और जबलपुर में 1-1 संक्रमित व्यक्ति मिले हैं. ग्वालियर में 6 नए केस आए हैं. छिंदवाड़ा में 2, सागर में 5 मरीज मिले हैं. वहीं प्रदेश में ओमीक्रोन के मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है.

इंदौर में हुआ कोरोना ब्लास्ट

बता दें कि इंदौर में शनिवार को 80 नए मरीज सामने आए थे. शहर में कुल मरीजों की संख्या अब 153791 के पार हो गई है. अब तक शहर में ओमीक्रोन वेरिएंट की नौ मरीजों में पुष्टि हो गई है. वहीं शनिवार को ही नीदरलैंड से छिंदवाड़ा लौटी 26 साल की स्टूडेंट की रिपोर्ट में ओमीक्रोन म्यूटेंट मिला.

शहडोल में संक्रमितों की संख्या हुई 5

शहडोल में एक साथ कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं. जिले में कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या पांच हो गई है. इनमें तीन लोग होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं. वहीं दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं. शहडोल स्वास्थ्य विभाग ने आज 1,147 लोगों की कोरोना रिपोर्ट जारी की थी. शहडोल हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, एक महिला पहले से पॉजिटव व्यक्ति की पत्नी है. वहीं एक महिला विदेश से लौटी हुई थी. एक व्यक्ति बिलासपुर से लौटा हुआ था, रेलवे स्टेशन में स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग करता है, वहीं सैंपल लिया गया था.

विदिशा में लंबे अंतराल के बाद एक संक्रमित

लंबे अंतराल के बाद विदिशा में कोरोना का एक और मरीज संक्रमित निकला है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखंड प्रताप सिंह ने इस बात की पुष्टि की है. गुलाबगंज क्षेत्र में हरियाणा से आई एक 15 वर्षीय किशोरी कोरोना संक्रमित पाई गई है. उसे मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन पर रखा जाएगा. किशोरी के परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की जा रही है. उनके भी कोरोना मैं सैंपल लिए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद उन्हें भी आइसोलेशन में रखा जा सकता है.

भोपाल में कोरोना के 59 संक्रमित मरीज मिले हैं. इसके अलावा बीते रोज रतलाम में भी दो कोरोना संक्रमित मिले थे. 21 वर्षीय युवक और 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. यहां एक्टिव मरीज 5 हो गए हैं. उज्जैन में भी 6 नए केस आए हैं. इसके अलावा छिंदवाड़ा के परासिया में नागपुर से लौटे 69 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनके संपर्क में आए परिवार के 4 सदस्य और काम करने वाली महिला को क्वारेंटाइन कर दिया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!