एमपी में सख्ती के साये में न्यू-ईयर सेलिब्रेशनःहोटलों में रात 10ः30 बजे तक ही जश्न, मास्क और वैक्सीनेशन जरूरी

भोपाल। नया साल आने में चंद घंटे रह गए हैं. अगर आप भी नए साल का स्वागत होटल, रेस्टोरेंट में जश्न मनाते हुए करना चाहते हैं, तो कुछ खास बातों का जरूर ख्याल रखें. दरअसल एमपी में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शिवराज सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगा रखा है. यानी रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक पाबंदियां जारी रहेंगी. ऐसे में प्रदेश के होटलों को रात साढ़े 10 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे. इसके साथ ही मास्क और वैक्सीन की दोनों डोज भी जरूरी है.

कोरोना कर्फ्यू के बीच जश्न

नए साल की पार्टी के दौरान एमपी में कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी है. बढ़ते संक्रमण के बीच नाइट कर्फ्यू पहले से ही लगाया जा चुका है. ऐसे में न्यू ईयर पार्टी से आपको रात 11 बजे से पहले वापस अपने घर जरूर पहुंचे. साथ ही जश्न के दौरान मास्क अवश्य लगाएं. इसके अलावा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीनेशन की दोनों डोज को भी जरूरी किया गया है.

इंदौर में रात 10 बजे तक ही पार्टी 

प्रदेश के दूसरे शहरों में जहां रात 10:30 तक पार्टी करने की छूट दी गई है. इस दौरान रात 7 से 10:30 बजे तक ही होटल-रेस्टोरेंट में नए साल की पार्टी मनाने की इजाजत है, वही इंदौर में ये परमीशन रात 10 बजे तक के लिए है. बता दें कि हर साल नए साल पर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में लोग गणेशजी का दर्शन करने आते हैं. लेकिन इस बार 31 दिसंबर की रात 10 बजे भक्तजनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी. रात 12 बजे की पुजारी आरती करेंगे, फिर सुबह 5 बजे मंदिर भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा.इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा.

MP new year corona guidelines

MP new year corona guidelines

अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

इधर भोपाल के रायसेन रोड, होशंगाबाद रोड, भदभदा रोड पर शहर के बाहर स्थित ढाबों व होटलों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी, लगभग दो हजार के करीब का पुलिस बल पूरे शहर के चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेगा. शाम 6:00 बजे से ही वाहन चेकिंग के साथ साथ शराब पीकर हुड़दंग करने वालों और वाहन चलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है.

MP new year corona guidelines

MP new year corona guidelines

उज्जैन में सुबह 6 से रात 9 बजे तक खुलेंगे मंदिर

प्रदेश में जहां नाइट कर्फ्यू से पहले न्यू ईयर की पार्टी खत्म करने के निर्देश हैं. वहीं महाकाल की नगरी उज्जैन में मंदिर सुबह 6 से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे. इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए लोग भगवान के दर्शन कर पाएंगे. वहीं रेस्टोरेंट व मनोरंजन के सभी जगह रात 11 बजे के पहले ही बंद होंगे. सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, जिम, कोचिंग, स्विमिंग पूल, क्लब, स्टेडियम में केवल उन लोगों को परमिशन होगी, जिन्होंने दोनों डोज लगवाए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!