MP में कोरोना के लेकर लग सकती हैं पाबंदियां, आज शाम 5 बजे क्राइसिस कमेटियों को संबोधित करेंगे सीएम शिवराज

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं और बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 5 बजे प्रदेश की क्राइसिस कमेटियों को संबोधित करेंगे. क्राइसिस कमेटियों के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जिला स्तर पर एक बार फिर कुछ पाबंदियां लगाने के निर्देश जारी कर सकते हैं. वही 15 से 18 साल के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर टीके लगवाने के संबंध में भी मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे.

भीड़ वाले कार्यक्रमों पर लग सकती है पाबंदी
मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक के बाद राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मध्यप्रदेश में दूसरे दिन 100 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं. मध्यप्रदेश में 168 कोरोना के नए मरीज मिले हैं. इसमें इंदौर में 80 मरीज और भोपाल में 59 कोरोना के मरीज मिले हैं. 1 दिन पहले मध्यप्रदेश में 124 कोरोना के मरीज मिले थे. कोरोना के मरीज भोपाल, इंदौर के अलावा उज्जैन, खंडवा, जबलपुर, ग्वालियर, सागर तक में मिल चुके हैं. छिंदवाड़ा में भी कोरोना के दो मरीज मिले हैं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए माना जा रहा है कि राज्य सरकार कुछ नई पाबंदियां लगा सकती है.

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग बेपरवाह
मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर लोग बेपरवाह भी हो गये हैं. बाजार मंदिरों और टूरिस्ट प्लेस पर लोगों की बड़ी भीड़ जुट रही है. लोग ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. माना जा रहा है कि आज शाम क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री कुछ पाबंदियां लगाने के निर्देश दे सकते हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मान चुके हैं तीसरी लहर आ चुकी है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पहले ट्वीट कर माना था कि मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोरोना की तीसरी लहरा आ चुकी है और उसका मुकाबला जन सहयोग से करना है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए अनुकूल व्यवहार करना है. हालांकि राज्य सरकार ने इससे मुकाबला करने की सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!