बीजेपी नेता का कमिश्नर को पत्र, “आप की अराजकता को हमने बल दिया”

इन्दौर,  बीजेपी के पूर्व विधायक और वर्तमान में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने इंदौर की नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कमिश्नर द्वारा हनुमान की प्रभात फेरी पर लगाए गए जुर्माने का विरोध करते हुए आस्था से खिलवाड़ न करने का अनुरोध किया है।

छवि
प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती का इंदौर की नगर निगम कमिश्नर को खुला पत्र

इंदौर की नगर निगम कमिश्नर को लिखे पत्र में जीतू जिराती ने कहा है कि “गौ माता हमारी आस्था है लेकिन आपके अनुसार दुर्घटना का कारण है। आपकी बात को हमने स्वीकार किया और गौमाता नगरीय सीमा से बाहर कर दी गई। यह हमारी पहली गलती थी जो हमने आपकी बात स्वीकार की और आप की अराजकता को बल दिया। इंदौर स्वच्छता में नंबर वन 5 बार आया, हमने आपको साधुवाद दिया। सड़क चौड़ीकरण में सनातन धार्मिक स्थल हटाकर पीछे किये और अन्य को छूट दी गई। हमने स्वीकार किया, हमारी गलती है क्योंकि माता अहिल्या की नगरी के नागरिकों की सहनशीलता बहुत अधिक है।” जिराती ने पत्र में आगे लिखा है कि “आपने हमारी सहनशीलता की सीमाओं को लांघ कर हमारे आराध्य, हम सब की आस्था के केंद्र भगवान श्री महा रणजीत हनुमान की निकलने वाली प्रभात फेरी पर पेड़ पौधों के नुकसान और स्वच्छता के नाम पर 30000 रू का जुर्माना ठोक दिया है। आपने इरादतन सभी भक्तों का अपमान किया है और यदि 24 घंटे में आपने इस जुर्माने का निराकरण नहीं किया तो हम शहर के विभिन्न चौराहों पर बाबा रणजीत के भक्तों से एक एक रुपए एकत्र कर 30000 रू जुर्माने के एकत्र करेंगे और सभी भक्त” मिलकर भुगतान करेंगे। पत्र के आखिर में जीतू ने लिखा है कि “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारी आस्था के नाम पर खिलवाड़ बंद करें।”
जीतू जिराती के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने भी ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा “भाजपा के राज में यह कैसा कलयुग आ गया?? इंदौर के रणजीत हनुमान भगवान के मंदिर पर जुर्माना लगा रही शिवराज सरकार?? भगवान से तो डरो कलयुगी मामा!!”

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!