5 दिन तक महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में नो एंट्री, भस्म आरती में प्रवेश पहले से है प्रतिबंधित

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में अंग्रेजी नव वर्ष 2022 के पहले व नव वर्ष में आने वाले श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने 30 दिसंबर 2021 से 3 जनवरी 2022 तक के लिए गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि नए साल पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं.

गर्भ गृह-नंदी हाल में प्रवेश पर पांच दिन की रोक

महाकाल मंदिर के प्राशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि नए वर्ष को लेकर लगातार उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे में अब मंदिर के गर्भ गृह को बंद करने का निर्णय लिया गया है. यह निर्णय 30 दिसम्बर 2021 से 3 जनवरी 2022 तक कुल 5 दिन तक रहेगा और परम्परागत पूजा में सम्मिलित होने वाले पुजारी/पुरोहित/प्रतिनिधि/कर्तव्यरत कर्मचारियों को छोड़कर बाकी सभी के लिए गर्भ गृह और नंदी हाल में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा!

entry Ban into sanctum sanctorum of Mahakal temple from 30 December 2021 to 3 January 2022
मंदिर में विराजे बाबा महाकालेश्वर

भस्मारती के बाद गर्भ गर्भ गृह में प्रवेश पर प्रतिबंध

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाइट कर्फ्यू की घोषणा की थी, जिसके बाद सुबह होने वाली भस्म आरती और रात 11:00 बजे होने वाली शयन आरती में भक्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था, अब नव वर्ष पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने 5 दिनों तक गर्भ गृह बंद रखने का एलान किया है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!