दिग्विजय सिंह बोले- हिंदू श्रद्धा से चंदा देता है जिसपर हिंदुत्ववादी धंधा करते हैं

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने संघ-भाजपा और अन्य हिंदूवादी संगठनों पर हमला बोला है. अयोध्या में जमीन विवाद मामले पर उन्होंने कहा कि हिंदू श्रद्धा से चंदा देता है और हिंदुत्ववादी उस चंदे से धंधा करते हैं.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा कभी भी आदिवासियों के हिमायती नहीं रहीं. वे हमेशा आदिवासी संस्कृति के साथ छेड़छाड़ करते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि मामू दरी बिछाने वालों को भगाता है और दगाबाजों को माल और मलाई देता है.

हिंदू चंदा देता है और हिंदुत्ववादी चंदे से धंधा करता है

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदू लोग धर्म का पालन करते हैं और भाजपा धर्म का पालन करने वालों से चंदा वसूल करती है. चुनरी यात्रा निकालती है, राम मंदिर बनाने की बात करती है. इसके लिए हमने भी चंदा दिया, लेकिन इस चंदे की राशि से दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदी गई. भाजपा के विधायक, सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों ने ट्रस्ट के पैसे से जमीन खरीदी है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म का पालन करते हुए आस्था और विश्वास के साथ चंदा देता है और हिंदुत्ववादी उस चंदे से धंधा करता है.

आदिवासियों को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार

दिग्विजय सिंह ने सरकार पर आरोप लगाया कि भोपाल में मोदीजी की रैली के लिए सरकारी खर्च से 13 करोड़ रुपए खर्च किए गए, लेकिन आदिवासियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार केवल 400 रुपए खर्च कर रही है. विधानसभा से पास सप्लीमेंट्री बजट में जनजाति के लिए चलाए जा रहे कल्याण कार्यों के लिए 400 रुपए का प्रावधान किया.दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा शोषण करने वालों की पार्टी है, जो हर वर्ग को गुमराह कर उनका शोषण करती है.

‘कांग्रेस ने कराए सबसे पहले पंचायत चुनाव’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा द्वारा ओबीसी आरक्षण और पंचायत चुनाव को लेकर दिग्विजय सिंह को इसका साजिशकर्ता बताया था. इस सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में सबसे पहले पंचायत चुनाव हमने ही करवाए थे. तब हमने आदिवासियों को 25 प्रतिशत आरक्षण दिया था. उस समय वीडी शर्मा छात्र थे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!