KMC चुनाव में हार के बाद बंगाल भाजपा ने जिलास्तर पर संगठन में किया फेरबदल

कोलकाता : साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने जिलास्तर पर संगठन में बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी का जिला संगठन एक लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है और इस तरह पश्चिम बंगाल में भाजपा के 42 संगठनात्मक जिले हैं.

हाल ही में हुए कोलकाता नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद पार्टी ने दक्षिण कोलकाता और उत्तरी कोलकाता में संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों को हटा दिया है.

42 संगठनात्मक जिलों में से, केवल छह के मौजूदा अध्यक्षों को बरकरार रखा गया है, जबकि 36 जिलों के अध्यक्षों को हटा दिया गया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बताया कि नई जिला समितियों में पुराने और नए चेहरों का बेहतरीन मेल है.

पश्चिम बंगाल में पहले भाजपा के 39 संगठनात्मक जिले थे. अब यह संख्या बढ़कर 42 हो गई है.

भाजपा सूत्रों ने कहा कि हाल ही में संपन्न कोलकाता नगर निगम चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद दक्षिण कोलकाता और उत्तरी कोलकाता में संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों को हटा दिया गया है, जहां भाजपा पार्षदों की कुल संख्या सात से घटकर तीन हो गई है. कल्याण चौबे को उत्तरी कोलकाता और संघमित्रा चौधरी को दक्षिण कोलकाता का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!